{"_id":"6155e43e8ebc3e6294460b4b","slug":"cheaper-ration-will-be-distributed-in-govt-depts-by-screening-of-eyes-from-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवंबर से सरकारी राशन डिपुओं में आंखों की स्क्रीनिंग से मिलेगा सस्ता राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवंबर से सरकारी राशन डिपुओं में आंखों की स्क्रीनिंग से मिलेगा सस्ता राशन
Fri, 01 Oct 2021 10:53 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 01 Oct 2021 10:53 AM IST
सार
खाद्य आपूर्ति विभाग प्रदेश के करीब 18.50 लाख राशन कार्ड उपभोक्ताओं के लिए डिपो में राशन लेने की प्रक्रिया और आसान करने जा रहा है। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि कोरोना काल में लोगों को डिपुओं में राशन लेने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सरकारी डिपुओं में नवंबर से आंखों की स्क्रीनिंग करके राशन वितरण प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके लिए खाद्य आपूर्ति विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसके शुरू होने से डिपुओं में बायोमीट्रिक मशीन खराब होने या सर्वर डाउन होने जैसी समस्याओं से उपभोक्ताओं को परेशान नहीं होना पड़ेगा। खाद्य आपूर्ति विभाग प्रदेश के करीब 18.50 लाख राशन कार्ड उपभोक्ताओं के लिए डिपो में राशन लेने की प्रक्रिया और आसान करने जा रहा है।
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि कोरोना काल में लोगों को डिपुओं में राशन लेने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस बीच बायोमीट्रिक से राशन लेने के लिए लोगों को अंगूठा लगाना होता था।
विज्ञापन
इससे कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा रहता था। डिपो धारकों को भी अपनी सुरक्षा दाव पर लगाकर राशन वितरण करना पड़ता था। अब नवंबर से डिपुओं में आंखों की स्क्रीनिंग कर राशन दिया जाएगा। इससे कोविड फैलने का खतरा खत्म होगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी को चुकी है। मंत्री ने कहा कि डिपुओं में अब तक चीनी खुली आती थी। कई कारणों से चीनी गीली हो जाती है और उसका वजन बढ़ जाता है।
विज्ञापन
ऐसी चीनी उपभोक्ताओं के इस्तेमाल के लिए नहीं रहती। अब पैकेट में उपभोक्ताओं को चीनी मिलेगी, जिससे न वह खराब होगी और न वजन की समस्या आएगी। मंत्री ने कहा कि वन नेशन वन राशनकार्ड को डिजिटल करने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है। करीब 36 लाख लो सैलरी कर्मचारी भी सस्ते राशन के दायरे में लाए जा रहे हैं।
अलका की नड्डा और अनुराग पर की गई टिप्पणी कांग्रेस की घटिया मानसिकता : गर्ग
मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि बीते दिनों कांग्रेस नेता अलका लांबा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर जो टिप्पणी की है, वह कांग्रेस की घटिया मानसिकता को दर्शाती है। कांग्रेस खुद नशे के कारोबार को बढ़ावा देती रही है और अब वही आरोप भाजपा पर जड़ रही है। इससे साबित होता है कि सत्ता हासिल करने के लिए कांग्रेस किस स्तर की घटिया राजनीति कर रही है।