फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Chargesheet will be filed after two weeks in Illicit khair Felling in Nayana Devi, 70 accused including officers and employees of forest department

Illicit khair Felling: नयना देवी में अवैध खैर कटान में दो हफ्ते बाद दायर होगी चार्जशीट, वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों समेत 70 को बनाया आरोपी

Wed, 08 Jun 2022 11:22 AM IST
Krishan Singh सरोज पाठक, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
सरोज पाठक, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 08 Jun 2022 11:22 AM IST
सार

श्री नयना देवी जी वन रेंज में फरवरी 2018 में हुए खैर के अवैध कटान के मामले में दो सप्ताह बाद चार्जशीट दायर होगी। वन विभाग के 15 अधिकारियों और कर्मचारियों समेत 70 लोगों को इसमें अभी तक आरोपी बनाया गया है। विजिलेंस फाइल तैयार कर रही है। 

विज्ञापन
Chargesheet will be filed after two weeks in Illicit khair Felling in Nayana Devi, 70 accused including officers and employees of forest department
चार्जशीट(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्री नयना देवी जी वन रेंज में फरवरी 2018 में हुए खैर के अवैध कटान के मामले में दो सप्ताह बाद चार्जशीट दायर होगी। वन विभाग के 15 अधिकारियों और कर्मचारियों समेत 70 लोगों को इसमें अभी तक आरोपी बनाया गया है। विजिलेंस फाइल तैयार कर रही है। इसमें और कई आरोपी शामिल हो सकते हैं।बता दें कि वन रेंज की पांच बीट सलोआ, भाखड़ा, बड़ोह, कोट और बस्सी में करीब 18,000 खैर के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चली थी। विभाग ने इनकी कीमत करीब 35 करोड़ आंकी है। 25 फरवरी, 2018 को अमर उजाला ने मामले का खुलासा किया था।

विज्ञापन


मामले में प्रधानमंत्री कार्यालय के हस्तक्षेप के चलते यह केस विजिलेंस को सौंपा गया था। उसके बाद पहली बार विजिलेंस ने मामले में एफआईआर दर्ज की और कई चेकपोस्टों, वन कर्मचारियों के घरों के अलावा ठेकेदारों के यहां छापे मारकर साक्ष्य जुटाए थे। इस दौरान पूरे वन क्षेत्र की निशानदेही कर काटे गए पेड़ों को चिह्नित किया गया। जांच के दौरान पता चला था कि खैर के पेड़ों को काटने के बाद वन अधिकारियों की मदद से उनके मोछे कर दिल्ली, पंजाब और हरियाणा की कत्था फैक्टरियों में भी भेजा गया, जहां से विजिलेंस ने पूरा रिकॉर्ड तलब किया।

विज्ञापन

केस पेचीदा था। वन भूमि का क्षेत्र भी लंबा था, इसलिए निशानदेही में समय लगा। दस्तावेज और साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। फाइल तैयार है, इसमें अभी तक 70 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें 15 वन विभाग के कर्मचारी और अधिकारी भी हैं। जून के अंत तक चार्जशीट दायर कर दी जाएगी। आरोपियों में और नाम शामिल हो सकते हैं। - संजय, डीएसपी विजिलेंस 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed