{"_id":"62ceae34273c6a3bf225a3cc","slug":"chargesheet-of-school-children-beating-case-sent-education-directorate-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"Students Beating Case: शिमला निदेशालय भेजी 30 बच्चों से पिटाई मामले की चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Students Beating Case: शिमला निदेशालय भेजी 30 बच्चों से पिटाई मामले की चार्जशीट
Wed, 13 Jul 2022 11:02 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 13 Jul 2022 11:02 PM IST
सार
कुल्लू जिले में भुंतर की राजकीय माध्यमिक पाठशाला शमशी में बच्चों की पिटाई के मामले में प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक ने चार्जशीट तैयार कर बुधवार को शिमला निदेशालय भेज दी है।
विज्ञापन
चार्जशीट(सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भुंतर की राजकीय माध्यमिक पाठशाला शमशी में बच्चों की पिटाई के मामले में प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक ने चार्जशीट तैयार कर बुधवार को शिमला निदेशालय भेज दी है। अब जल्द ही स्कूल के प्रभारी और अध्यापिका पर गाज गिर सकती है। बच्चों की पिटाई का मामला सामने आने के बाद शिक्षा निदेशालय ने शमशी स्कूल के प्रभारी और अध्यापिका के खिलाफ चार्जशीट तैयार करने के आदेश दिए थे। प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक को सप्ताह के भीतर रिपोर्ट बनाने के लिए कहा था। उधर, प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक डॉ. सुरजीत राव ने बताया कि चार्जशीट तैयार कर शिक्षा निदेशालय को भेज दी है। अब निदेशालय अंतिम निर्णय लेकर कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
यह है मामला
10 जून को शमशी स्कूल में सातवीं कक्षा के 30 विद्यार्थियों की शोर मचाने पर एक निजी संस्थान के प्रशिक्षु शिक्षक ने केबल से पिटाई कर दी थी। उस दौरान प्रशिक्षु शिक्षक की माता ममता की गणित की कक्षा थी। उनकी जगह पर उसका बेटा (प्रशिक्षु शिक्षक) बच्चों की कक्षा लगाने गया था। पिटाई के बाद पीड़ित बच्चों ने अपने माता-पिता को इस बारे में बताया। इसी दिन रात को बच्चों का मेडिकल तेगुबेहड़ अस्पताल में करवाया था। बच्चों की पीठ पर पिटाई के निशान पाए गए। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। अभिभावकों की शिकायत पर भुंतर थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस भी छानबीन कर रही है।
विज्ञापन