फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Charges filed over grass fire near Auckland

Shimla News: ऑकलैंड के पास घास में आग लगाने पर केस दर्ज

Mon, 27 Apr 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Charges filed over grass fire near Auckland
शिमला। ऑकलैंड के पास घोड़ों के लिए रखे घास में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। इससे घोड़ों के साथ ही उनके लिए बने ढारों में आग लगने का खतरा पैदा हो गया। पुलिस ने इस संबंध में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। घटना रविवार शाम की बताई जा रही है, जब किसी कारणवश यहां रखे घास में आ लग गई। सूचना मिलते ही यहां पर मौजूद घोड़ा पालकों ने आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया और अग्निशमन विभाग को भी सूचित किया। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और बड़ा हादसा होने से टाल दिया। आग फैल जाती थी तो इससे ढारे और इसमें रहने वाले घोड़ों की जिंदगी भी खतरे में आ सकती थी। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article