फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   charcha of resignation of BJP state president Suresh Kashyap in social media

हिमाचल: इस्तीफे की अटकलों के बीच भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप दिल्ली में आईसीयू में भर्ती

Thu, 20 Apr 2023 11:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 20 Apr 2023 11:26 PM IST
सार

कश्यप गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से नई दिल्ली में मिले। सूत्रों के अनुसार कार्यकाल पूरा होने पर उन्होंने नड्डा से पदभार मुक्त करने का आग्रह किया है। दिन भर कश्यप के इस्तीफा देने की सोशल मीडिया पर चर्चा रही। 

विज्ञापन
charcha of resignation of BJP state president Suresh Kashyap in social media
अस्पताल में भर्ती भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस्तीफे की चर्चा के बीच शुगर का स्तर कम होने से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप नई दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। उनका आईसीयू में उपचार चल रहा है। एक कार्यकर्ता ने फेसबुक पर इस संबंध में सूचना साझा की है।

विज्ञापन


उधर, कश्यप गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से नई दिल्ली में मिले। सूत्रों के अनुसार कार्यकाल पूरा होने पर उन्होंने नड्डा से पदभार मुक्त करने का आग्रह किया है। दिन भर कश्यप के इस्तीफा देने की सोशल मीडिया पर चर्चा रही।
विज्ञापन


हालांकि इस बारे में जब देर रात को भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है। सुरेश कश्यप से इस संबंध में संपर्क नहीं हो पाया। उल्लेखनीय है कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप का कार्यकाल पूरा हो गया है। अटकलों के बीच नए प्रदेशाध्यक्ष के नाम पर भी चर्चा शुरू हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed