फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Chaotic platform that has happened in school!

स्कूल में क्या हुआ कि मच गई अफरा तफरी!

Thu, 19 Jun 2014 12:04 PM IST
Updated Thu, 19 Jun 2014 12:04 PM IST
विज्ञापन
Chaotic platform that has happened in school!

ऊना के संतोषगढ़ क्षेत्र में एक निजी स्कूल में कुछ शरारती छात्रों ने कक्षाओं में मिर्ची स्प्रे कर दिया। बच्चों की आंखों में जलन और गले में खराश से स्कूल में अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन


भगदड़ की स्थिति में डेढ़ घंटे के लिए कक्षाओं को खाली करवा दिया गया। स्कूल प्रबंधन ने मामले की जांच का जिम्मा एसएमसी को सौंपा है। घटना मंगलवार की है। यह वही स्कूल है, जिसमें छात्रों की टाई से जूते लटकाने का भी मामला सामने आया था।
विज्ञापन

 
संतोषगढ़ के एक निजी स्कूल में सुबह करीब साढे़ दस बजे कक्षाएं चल रही थीं। इस बीच, कुछ शरारती बच्चे कहीं से मिर्ची स्प्रे लाए और रोशनदान से कक्षाओं में स्प्रे कर दी। इसके बाद बच्चों में अफरातफरी मच गई। हालांकि, कुछ देर शिक्षकों को बात समझ में नहीं आई। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई की ओर ध्यान देने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे ही नहीं टीचर भी हुए परेशान

Chaotic platform that has happened in school!

जैसे ही बच्चों के गले में खराश, मुंह में जलन, छींकें और आंखों से पानी बहने लगा तो शिक्षक पूरा माजरा समझ गए। उन्हें भी ऐसी समस्या का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि शरारती बच्चों ने पहले पहली मंजिल में शौचालयों से सटी दो कक्षाओं में मिर्ची स्प्रे की।

उसके बाद ग्राउंड फ्लोर में दसवीं, दस जमा एक और दस जमा दो कक्षाओं में भी मिर्ची स्प्रे कर डाली। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने कक्षाओं को खाली करवाया। स्कूल में चार दिन की छुट्टी का ऐलान किया गया। बच्चों ने घर जाकर यह बात परिजनों को बताई।

इसके बाद बात पूरे इलाके में फैल गई। किसी तरह की बदनामी के डर से स्कूल प्रबंधन ने स्कूल में चार दिन की छुट्टी का कर दी है। प्रबंधन छुट्टी के पीछे भयंकर गर्मी को वजह बता रहा है। प्रधानाचार्य ने कक्षाओं में मिर्ची स्प्रे की बात स्वीकार की है। उन्होंने कहा कि शरारती बच्चों की करतूत से अन्य बच्चे परेशान हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed