फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chandra Grahan 2025 in shimla himachal, Date and Time Sutak Kaal, Know Lunar Eclipse Start End Time in Hindi

Chandra Grahan 2025: पूर्ण चंद्र ग्रहण आज, जानिए समय और सूतक काल, ये कार्य रहेंगे वर्जित

Sun, 07 Sep 2025 10:08 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sun, 07 Sep 2025 10:08 AM IST
सार

Chandra Grahan Timing in shimla:  माैसम विभाग के खगोल विज्ञान केंद्र के अनुसार भारत में अधिकांश स्थानों से यह ग्रहण दिखाई देगा। चंद्रमा 7 सितंबर को देर शाम पृथ्वी की उपछाया में प्रवेश करेगा और यह अर्धरात्रि के बाद के कुछ घंटों तक जारी रहेगा। 
 

विज्ञापन
Chandra Grahan 2025 in shimla himachal, Date and Time Sutak Kaal, Know Lunar Eclipse Start End Time in Hindi
Chandra grahan 2025 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

साल 2025 का दूसरा और भारत में साल का पहला चंद्र ग्रहण हिमाचल सहित पूरे देश में 7-8 सितंबर को घटित होगा। यह एक पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। माैसम विभाग के खगोल विज्ञान केंद्र के अनुसार भारत में अधिकांश स्थानों से यह ग्रहण दिखाई देगा। चंद्रमा 7 सितंबर को देर शाम पृथ्वी की उपछाया में प्रवेश करेगा और यह अर्धरात्रि के बाद के कुछ घंटों तक जारी रहेगा। 

विज्ञापन

पूर्ण चंद्र ग्रहण का समय
भारतीय समयानुसार ग्रहण का प्रारंभ रात 9:57 बजे होगा। ग्रहण का मध्य काल रात 11:41 बजे और मोक्ष काल रात 1:27 बजे होगा। ग्रहण का स्पर्श, मध्य व मोक्ष संपूर्ण भारत में दृश्यमान रहेगा। ग्रहण अंटार्कटिका, पश्चिमी प्रशांत महासागर, ऑस्ट्रेलेशिया, एशिया, भारत महासागर, यूरोप और पूर्वी अटलांटिक महासागर के क्षेत्रों से दिखाई देगा। भारत में, ग्रहण के सभी चरण, पूर्णता सहित पूरे देश में दिखाई देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूतक काल का समय
ग्रहण शुरू होने से लगभग 9 घंटे पहले सूतक काल की शुरुआत हो जाती है। इस बार सूतक काल 7 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 26 मिनट से प्रारंभ होगा और पूरे ग्रहण काल तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान शास्त्रों के अनुसार देव-प्रतिमाओं का स्पर्श, पूजा-पाठ और हवन जैसे कार्य वर्जित माने गए हैं। हालांकि, जप और ध्यान करना इस समय कई गुना फलदायी होता है।

विज्ञापन

ग्रहण की अवधि 3.30 घंटे
 चंद्र ग्रहण का स्पर्श 7 सितंबर को भारतीय समयनुसार रात 9:57 पर होगा। ग्रहण का अंत 1:27 बजे होगा। इस ग्रहण की पूर्णता 7 सितंबर को 11:00 पर प्रारंभ होगी तथा ग्रहण की पूर्णता का अंत 12:23 बजे पर होगा । ग्रहण की अवधि साढ़े तीन घंटे की होगी। ग्रहण के पूर्णता की अवधि 1 घंटा 23 मिनट की है। भारत में दृश्य अगला चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026 को घटित होगा जोकि पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। भारत में दृश्य पिछला चंद्र ग्रहण 28 अक्तूबर 2023 को घटित हुआ था जोकि आंशिक

ग्रहण एक खगोलीय घटना
ग्रहण एक खगोलीय घटना है। चंद्र ग्रहण का असर केवल वैज्ञानिक दृष्टि से नहीं, बल्कि आध्यात्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होता है। चंद्र ग्रहण पूर्णिमा को घटित होता है, जब पृथ्वी, सूर्य व चंद्रमा के बीच आ जाती है तथा ये तीनों एक सीधी रेखा में अवस्थित हो जाते हैं। पूर्ण चंद्र ग्रहण तब घटित होता है जब पूरा चंद्रमा पृथ्वी की प्रच्छाया से ढक जाता है। आंशिक चंद्र ग्रहण तब घटित होता है जब चंद्रमा का एक हिस्सा ही पृथ्वी की प्रच्छाया से ढक पाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed