फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chandigarh return woman died in home quarantine in chamba himachal pradesh

चंडीगढ़ से लौटी महिला की होम क्वारंटीन में मौत, स्वास्थ्य विभाग ने लिया सैंपल

Tue, 30 Jun 2020 09:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 30 Jun 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh return woman died in home quarantine in chamba himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़ से चंबा लौटी 64 वर्षीय बीमार महिला की मंगलवार को मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एहतियात के तौर पर महिला का सैंपल लिया है। इसकी जांच रिपोर्ट देर शाम तक आ सकती है। महिला बीते दिनों ही चंडीगढ़ से लौटी थी। जिसे होम क्वारंटीन किया गया था। महिला काफी समय से बीमार थी और टांगों में भी सूजन थी। 

विज्ञापन


महिला चंडीगढ़ में दो माह तक बेटी के घर रही। वह हाल ही में चंबा लौटी थी। यहां होम क्वारंटीन थी। आशा वर्कर रोजाना बुजुर्ग महिला के स्वास्थ्य की जांच कर रही थी। मंगलवार को महिला की मौत की खबर से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची और मृतक बुजुर्ग महिला का कोरोना सैंपल लिया गया। 
विज्ञापन


इससे पहले भी जिले में एक युवक की नॉन कोविड रिजन से मौत हो चुकी है। युवक का सैंपल मृत्यु होने के बाद विभाग ने लिया था। सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिले में अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 7319 लोगों के सैंपल लिए है। इनमें 52 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 43 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में आठ एक्टिव केस हैं। एक युवक की मृत्यु नॉन कोविड रिजन से हुई है। सीएमओ डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि एहतियात के तौर पर महिला का सैंपल लिया गया है। महिला में कोविड से संबंधित लक्षण नहीं पाए गए हैं। महिला चंडीगढ़ से लौटी थी। देर शाम तक सैंपल की रिपोर्ट आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed