{"_id":"67a988e6c88dce6ea6027142","slug":"chandigarh-police-will-investigate-against-the-army-captain-a-girl-from-palampur-has-accused-him-of-physical-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra: सेना के कैप्टन के खिलाफ जांच करेगी चंडीगढ़ पुलिस, पालमपुर की युवती ने लगाए हैं शारीरिक शोषण के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra: सेना के कैप्टन के खिलाफ जांच करेगी चंडीगढ़ पुलिस, पालमपुर की युवती ने लगाए हैं शारीरिक शोषण के आरोप
Mon, 10 Feb 2025 10:34 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 10 Feb 2025 10:34 AM IST
सार
पालमपुर की एक युवती की ओर से लगाए गए शारीरिक शोषण की जांच अब चंडीगढ़ पुलिस करेगी। पालमपुर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर इसे चंडीगढ़ पुलिस को भेज दिया है।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सेना के कैप्टन पर उपमंडल पालमपुर की एक युवती की ओर से लगाए गए शारीरिक शोषण की जांच अब चंडीगढ़ पुलिस करेगी। पालमपुर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर इसे चंडीगढ़ पुलिस को भेज दिया है। शारीरिक शोषण का मामला चंडीगढ़ में होने पर पालमपुर पुलिस ने इसको नॉर्थन पुलिस थाना-3 चंडीगढ़ को भेज दिया है। उपमंडल पालमपुर की एक युवती ने सेना के कैप्टन पर शारीरिक शोषण आरोप लगाए थे। युवती का कहना था कि कैप्टन ने उसे शादी का झांसा देकर पहले संबंध बनाए और बाद में उसका वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने की बात कर रहा है।
विज्ञापन
पालमपुर थाना में कैप्टन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। इसमें युवती का कहना था कि कैप्टन से उसकी मुलाकात सोशल मीडिया के माध्यम से हुई। इस बीच जब युवती अपने रिश्तेदारों के पास चंडीगढ़ गई, तो वहां पर भी दोनों मिले। कैप्टन ने युवती को शादी की बात कह कर संबंध बनाए। इस बीच कैप्टन ने वीडियो बना लिया। बाद में कैप्टन ने युवती से शादी करने से भी मना कर दिया। अब युवती ने कैप्टन पर आरोप लगाए है कि वह उसे उसे बनाए गए वीडियो को सार्वजनिक करने की बात कह ब्लैकमेल करने की बात करता है।
विज्ञापन
पालमपुर थाना में युवती की शिकायत पर पुलिस शिकायत दर्ज कर ली है। पालमपुर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर संबंधित थाना चंडीगढ़ को भेज दी है। अब इसकी जांच चंडीगढ़ पुलिस करेगी। मामले में पालमपुर संबंधित कोई किसी चीज की जांच होगी तो पालमपुर पुलिस सहयोग करेगी। - लोकेंद्र सिंह नेगी, डीएसपी, पालमपुर।
विज्ञापन