फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chander Kumar said State govt will start purchasing cow dung fertilizer from January 1

Himachal: चंद्र कुमार बोले- किसानों से गोबर नहीं, अब कंपोस्ट खाद खरीदेगी हिमाचल सरकार

Thu, 07 Dec 2023 09:11 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नगरोटा सूरियां(कांगड़ा)/शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, नगरोटा सूरियां(कांगड़ा)/शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 07 Dec 2023 09:11 PM IST
सार

प्रदेश सरकार अपनी चुनावी गारंटी के तहत अब पशुपालकों से 1 जनवरी से दो रुपये प्रति किलो की दर से गोबर खाद की खरीद शुरू करेगी।

विज्ञापन
Chander Kumar said State govt will start purchasing cow dung fertilizer from January 1
कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने सुनीं जनसमस्याएं। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार किसानों से अब सीधे गोबर नहीं, कंपोस्ट खाद खरीदेगी। गोबर से कंपोस्ट खाद किसानों को खुद खेतों में तैयार करनी होगी। आधी कंपोस्ट किसान खुद इस्तेमाल कर सकेंगे और आधी सरकार खरीदेगी। अगले महीने से सरकार गोबर खरीद योजना शुरू करेगी। योजना को लागू करने के लिए नियम तैयार कर लिए गए हैं। 11 दिसंबर को कांग्रेस सरकार का एक साल पूरा होने के अवसर पर आयोजित रैली में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू योजना का औपचारिक एलान करेंगे। कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने कहा है कि प्रदेश सरकार अपनी चुनावी गारंटी के तहत अब पशुपालकों से 1 जनवरी से दो रुपये प्रति किलो की दर से गोबर खाद की खरीद शुरू करेगी। यह बात उन्होंने गुरुवार को नगरोटा सूरियां में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

विज्ञापन


 ऊंची कीमतों पर फसलों को खरीदा जाएगा
  उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा जैविक खाद से फसल तैयार करने वाले किसानों को चिन्हित करने के साथ उनसे ऊंची कीमतों पर फसलों को खरीदा जाएगा।  कृषि मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के वायदे पर कार्य कर रही है जिसके तहत सभी विभागों में भर्ती प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सड़कों के सुधार व बेहतर रखरखाव के लिए करोड़ों रुपये के बजट का प्रावधान करवाया गया है। उन्होंने बताया कि नगरोटा सुरियां में गज खड्ड पुल तथा सुखाहार नहर परियोजना के निर्माण के लिए भी जल्द राशि उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन


योजना के तहत कंपोस्ट खाद खरीद के लिए पहले किसानों को पंजीकृत किया जाएगा। पंजीकृत किसानों के क्लस्टर बनाए जाएंगे। कृषि विभाग क्लस्टर स्तर पर किसानों के खेतों में जाकर 2 रुपये खाद खरीदेगा। खाद खरीदने के लिए 15 दिन और एक महीने की रोटेशन बनाई जाएगी। कृषि और पशुपालन विभाग योजना को लागू करेंगे। बेहतर गुणवत्ता की कंपोस्ट तैयार करने के लिए किसानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। किसान खेतों के किनारे पर गोबर के ढेर लगाएंगे। गोबर के साथ पत्ते, फसलों के अवशेष, घास मिलाने के बाद कंपोस्ट तैयार होगी। कंपोस्ट कृषि विभाग के फार्मों को उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अलावा ऑर्गेनिक खेती को प्रोत्साहन देने के लिए हिमफेड के माध्यम से किसान-बागवानों को खाद सस्ती दरों पर उपलब्ध करवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार अपनी एक ओर गारंटी पूरी करने जा रही है। किसानों से कंपोस्ट खरीदने की प्रक्रिया जनवरी से शुरू होगी। किसानों का पंजीकरण कर घर द्वार पर खाद की खरीद की जाएगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू एक साल पूरा होने पर होने वाली रैली के दौरान योजना की विधिवत शुरुआत करेंगे।- प्रोफेसर चंद्र कुमार, कृषि मंत्री



मंत्री ने जनसमस्याएं भी सुनीं 
   कृषि मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खु के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार 11 दिसंबर को अपना एक वर्ष का सफल कार्यकाल पूरा करने जा रही है। इस वर्ष प्रदेश में घटित भयंकर आपदा के बावजूद प्रदेश सरकार ने अनेक जनहितैषी योजनाएं धरातल पर लागू करने के साथ प्रदेश हित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सत्ता संभालने पर लोगों से पारदर्शी प्रशासन देने का जो वादा किया था उस पर प्रदेश सरकार खरा उतरी है। कृषि मंत्री ने इस अवसर पर जनसमस्याएं भी सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए ताकि लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं घरद्वार के नजदीक उपलब्ध हो सकें।



ये रहे मौजूद
तहसीलदार अजय कुमार, बीडीओ श्याम सिंह, बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता आदर्श शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मनोहर लाल, उपमंडल भू संरक्षण अधिकारी चंचल राणा, जिला कांग्रेस महिला महासचिव रीना घरोच, ओबीसी जिला संगठन उपाध्यक्ष अश्वनी चौधरी, ब्लॉक कांग्रेस महासचिव रामपाल धीमान, ब्लॉक कांग्रेस उपप्रधान डॉ. गुलशन, महासचिव गुरदेव भारती, कांग्रेस नेता राज शहरिया,सतीश मेहरा, डॉ. सुशील पठानिया सहित अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, पंचायत प्रतिनिधि तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed