{"_id":"6023c2928ebc3ee9296fac5d","slug":"chamoli-disaster-10-people-of-himachal-stragened-at-dam-site-team-may-go-to-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली आपदा: बांध साइट पर हिमाचल के 10 लोगों के फंसने की सूचना, उत्तराखंड जा सकती है टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली आपदा: बांध साइट पर हिमाचल के 10 लोगों के फंसने की सूचना, उत्तराखंड जा सकती है टीम
Wed, 10 Feb 2021 05:40 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 10 Feb 2021 05:40 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि जल्द ही अधिकारियों की एक टीम उत्तराखंड जा सकती है। टीम भेजने पर गौर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चमोली में आई प्राकृतिक आपदा के कारण डैम साइट पर हिमाचल प्रदेश के दस लोगों के फंसे होने की सूचना है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बुधवार को राज्य सचिवालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
योजना बोर्ड की बैठक के बाद सीएम ने मीडिया से बातचीत में कहा कि चमोली त्रासदी के बाद प्रदेश सरकार लगातार उत्तराखंड सरकार के साथ संवाद कर रही है। उन्होंने कहा कि सूबे के वहां फंसे लोगों के बारे में जानकारी ली जा रही है। सोमवार को वहां आठ लोगों के फंसे होने की सूचना थी। मंगलवार को यह संख्या दस हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रभावित लोगों की यथासंभव मदद की जा रही है। समन्वय बनाने के लिए वहां अगर अपने अधिकारी भेजने पड़े तो उन्हें भी भेजा जाएगा।
विज्ञापन