फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   chamba news: Vigilance team seized 200 bags loaded ration truck in chamba

Chamba News: विजिलेंस की टीम ने पकड़ा 200 बोरी सरकारी राशन से लदा ट्रक

Mon, 23 Jan 2023 02:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 23 Jan 2023 02:27 PM IST
सार

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजिलेंस चंबा अभिमन्यु वर्मा ने कहा कि आरोपी चालक विकास कुमार ने प्रारंभिक जांच में बताया कि जो चावल इसने पठानकोट से लोड किया था वो ट्रक मालिक के कहने पर पठानकोट के पास ही किसी गोदाम में उतार दिया।

विज्ञापन
chamba news: Vigilance team seized 200 bags loaded ration truck in chamba
विजिलेंस की टीम की ओर से पकड़ा गया सरकारी राशन से लदा ट्रक - फोटो : संवाद

विस्तार

विजिलेंस विभाग चंबा की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मार कर 200 बोरी सरकारी राशन (99 क्विंटल 79 किलोग्राम चावल) से लदे ट्रक को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी गई है। जानकारी अनुसार शनिवार देर रात विजिलेंस टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक ट्रक सिविल सप्लाई के गोदाम से राशन उठाकर एफसीआई के बालू स्थित गोदाम की ओर जा रहा है।

विज्ञापन


सूचना के आधार पर टीम ने सिविल सप्लाई के गोदाम में पहुंचकर ट्रक का पीछा किया और गोदाम में दबोच लिया गया। जब ट्रक चालक से राशन से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया तो दस्तावेजों में गड़बड़ी पाई गई। पूछताछ करने पर टीम ने पाया कि ट्रक में राशन पठानकोट से एफसीआई बालू के गोदाम के लिए लाया जाना था, जो कि पठानकोट में ही कहीं बेच दिया गया। 
विज्ञापन


इसके बाद ट्रक चालक ने सिविल सप्लाई के गोदाम से 200 बोरी राशन उठाकर एफसीआई के गोदाम में पहुंचा दीं। इसके बाद विजिलेंस की टीम ने सिविल सप्लाई के गोदाम में दबिश देकर स्टॉक से संबंधित दस्तावेज खंगाले। साथ ही गोदाम को भी सील किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजिलेंस चंबा अभिमन्यु वर्मा ने कहा कि आरोपी चालक विकास कुमार ने प्रारंभिक जांच में बताया कि जो चावल इसने पठानकोट से लोड किया था वो ट्रक मालिक के कहने पर पठानकोट के पास ही किसी गोदाम में उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से खाली ट्रक और चावल के कागज लेकर के चंबा आया और मालिक के कहने पर चंबा सिविल सप्लाई की विभिन्न राशन की दुकानों के लिए ढुलाई किए जाने वाले राशन के चावल को डिपुओं पर न ले जाकर एफसीआई चंबा को पठानकोट से लाई गई सप्लाई दर्शा रहा था। कहा कि चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले से जुड़े हर पहलु की गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed