{"_id":"6527e1bad0ab6217be0908b6","slug":"chamba-news-seema-wins-gold-medal-in-10-kilometer-race-at-62nd-national-open-athletics-championships-2023-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: हिमाचल की बेटी ने 10 किमी दौड़ में जीता गोल्ड मेडल, बेंगलुरू में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: हिमाचल की बेटी ने 10 किमी दौड़ में जीता गोल्ड मेडल, बेंगलुरू में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता
Thu, 12 Oct 2023 07:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 12 Oct 2023 07:45 PM IST
सार
सीमा का लक्ष्य वर्ष 2024 में पेरिस ओलंपिक में भाग लेना है। नवंबर के बाद वह भारतीय एथलेटिक महासंघ की ओर से आयोजित होने वाले विदेशी शिविर में जाएगी।
विज्ञापन
सीमा
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा की उड़नपरी सीमा ने एक बार फिर लंबी छलांग लगाई है। 62वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स में 10 हजार मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने जिले का नाम देश भर में रोशन किया है। यह प्रतियोगिता प्रतियोगिता बेंगलुरू के श्री कंटीरावा आउटडोर स्टेडियम में चल रही है। 11 अक्तूबर से शुरू हुई प्रतियोगिता का समापन 15 अक्तूबर को होगा। इससे पहले भी सीमा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
वह वर्तमान में राष्ट्रीय एथलेटिक शिविर बंगलूरू में प्रशिक्षण ले रही हैं। सीमा का लक्ष्य वर्ष 2024 में पेरिस ओलंपिक में भाग लेना है। नवंबर के बाद वह भारतीय एथलेटिक महासंघ की ओर से आयोजित होने वाले विदेशी शिविर में जाएगी। सीमा ने अपने प्रशिक्षकों और साई, एनसीओई भोपाल के अन्य खेल स्टाफ का आभार जताया है। सीमा ने बताया कि उनकी मां मेरी शक्ति हैं। उनके आशीर्वाद से आज इस मुकाम तक पहुंची हूं।
विज्ञापन