{"_id":"65ca46ef597d4c7e510535bf","slug":"chamba-news-manisha-of-sari-village-of-pangi-valley-becomes-neurosurgeon-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पांगी घाटी के सरी गांव की मनीषा बनीं न्यूरोसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पांगी घाटी के सरी गांव की मनीषा बनीं न्यूरोसर्जन
Mon, 12 Feb 2024 09:59 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी,चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी,चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 12 Feb 2024 09:59 PM IST
सार
डॉक्टर मनीषा का चयन बतौर न्यूरोसर्जन हुआ है। अब वह मेडिकल कॉलेज तमिलनाडु में 3 साल का प्रशिक्षण लेने के बाद बड़े स्वास्थ्य संस्थान में सेवाएं देगी।
विज्ञापन
मनीषा बनीं न्यूरोसर्जन
- फोटो : संवाद
विस्तार
जनजातीय क्षेत्र पांगी की करयूनी पंचायत के सरी गांव के रहने वाले रूप सिंह की बेटी डॉक्टर मनीषा ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। डॉक्टर मनीषा का चयन बतौर न्यूरोसर्जन हुआ है। अब वह मेडिकल कॉलेज तमिलनाडु में 3 साल का प्रशिक्षण लेने के बाद बड़े स्वास्थ्य संस्थान में सेवाएं देगी। मनीषा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। डॉ. मनीष ने सरकारी स्कूल से प्राथमिक स्तर की पढ़ाई करने के बाद जवाहर नवोदय विद्यालय सरोल से 12वीं तक शिक्षा ग्रहण की है। इसके बाद गुरु गोविंद सिंह मेडिकल कॉलेज फरीदकोट पंजाब से एमबीबीएस की डिग्री ली। मेडिकल कॉलेज टांडा से एमएस की पढ़ाई की।
विज्ञापन
मौजूदा समय में डॉक्टर मनीषा करीब डेढ़ साल से मेडिकल कॉलेज चंबा में सेवाएं दे रही हैं। भरमौर-पांगी के विधायक डॉक्टर जनक राज ने डॉ. मनीषा का चयन न्यूरोसर्जन में होने पर बधाई दी हुई है। कहा कि गर्व की बात है कि जिले की पहली महिला डॉक्टर मनीषा का चयन न्यूरोसर्जन के लिए हुआ है। डॉक्टर मनीषा इससे पहले मेडिकल कॉलेज चंबा में सीनियर रेजिडेंट के पद पर सेवाएं दे चुकी हैं। बेटी की इस उपलब्धि पर माता-पिता वह परिवार के सदस्यों में खुशी की लहर है। मेडिकल कॉलेज चंबा के प्राचार्य डॉक्टर एसएस डोगरा ने भी बधाई दी है। घाटी के लोगों ने भी डॉक्टर मनीष को बधाई दी हुई है।
विज्ञापन
भरमौर-पांगी के विधायक डॉक्टर जनक राज ने डॉ. मनीषा का चयन न्यूरोसर्जन में होने पर बधाई दी हुई है। कहा कि गर्व की बात है कि जिले की पहली महिला डॉक्टर मनीषा का चयन न्यूरोसर्जन के लिए हुआ है। डॉक्टर मनीषा इससे पहले मेडिकल कॉलेज चंबा में सीनियर रेजिडेंट के पद पर सेवाएं दे चुकी हैं। बेटी की इस उपलब्धि पर माता-पिता वह परिवार के सदस्यों में खुशी की लहर है। मेडिकल कॉलेज चंबा के प्राचार्य डॉक्टर एसएस डोगरा ने भी बधाई दी है। घाटी के लोगों ने भी डॉक्टर मनीष को बधाई दी हुई है। संवाद
विज्ञापन