फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba News, Health center closed, the patient was taken to the hospital by lifting 12 km in four to five feet

Chamba News: स्वास्थ्य केंद्र बंद, मरीज को 12 किमी चार से पांच फीट बर्फ में उठाकर पहुंचाया अस्पताल

Sat, 04 Feb 2023 11:30 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांगी (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांगी (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 04 Feb 2023 11:30 AM IST
सार

जनजातीय क्षेत्र पांगी की सुराल घाटी में प्रदेश की सुक्खू सरकार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के बंद करने से लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Chamba News, Health center closed, the patient was taken to the hospital by lifting 12 km in four to five feet
बर्फ में उठाकर मरीज को पहुंचाया अस्पताल। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र पांगी की सुराल घाटी में प्रदेश की सुक्खू सरकार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के बंद करने से लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। गुरुवार शाम को क्षेत्र में एक मरीज को छाती में दर्द उठा। उसे इलाज के लिए पीठ पर उठाकर 12 किलोमीटर चार से पांच फीट बर्फ के बीच पैदल चलकर धरवास पहुंचाना पड़ा। वहां सं मरीज को आगे 17 किलोमीटर निजी वाहन से किलाड़ अस्पताल पहुंचाया। बर्फबारी के चलते पांगी क्षेत्र के ज्यादातर सड़क मार्ग बंद पड़े हैं।

विज्ञापन


मरीज को घर की छत से बर्फ हटाते समय छाती में दर्द उठा था। परिजनों ने उसे रात भर गर्म कपड़े का सेक देकर आराम पहुंचाया, लेकिन शुक्रवार सुबह उसकी पीड़ा असहनीय हो गई। इसके चलते परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाने का निर्णय लिया। अगर क्षेत्र की पीएचसी को सरकार ने बंद नहीं किया होता तो मरीज को किलाड़ अस्पताल ले जाने की जरूरत नहीं पड़ती। मरीज के परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से बर्फीले रास्ते से पैदल गुजरकर सड़क मार्ग तक पहुंचाया।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मान सिंह ने बताया कि सुराल मार्ग को बहाल करने के लिए विभाग की मशीनरी लगी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed