{"_id":"6ab4031a1074e4e4630de7ec","slug":"five-of-the-10-e-buses-seen-at-the-inauguration-turned-out-to-be-guest-buses-chamba-news-c-88-1-cmb1002-197611-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: उद्घाटन में दिखीं 10 में से पांच ई-बसें मेहमान निकलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: उद्घाटन में दिखीं 10 में से पांच ई-बसें मेहमान निकलीं
Wed, 23 Sep 2026 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 23 Sep 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
वापस भेजी जाएंगी उद्घाटन के लिए बाहरी डिपो से लाई गईं पांच बसें, चंबा को नई बसें मिलने की उम्मीद
सुंदरनगर, ऊना समेत अन्य डिपो की बसों से पूरी हुई थी संख्या, वापसी के बाद नई पांच बसों का इंतजार
रिंपी ठाकुर
चंबा। चंबा डिपो में इलेक्ट्रिक बसों का उद्घाटन 10 बसों के साथ हुआ, लेकिन इनमें से पांच बसें यहां की नहीं थीं। उद्घाटन कार्यक्रम के लिए सुंदरनगर, ऊना समेत अन्य डिपो से पांच इलेक्ट्रिक बसें चंबा लाई गई थीं।
अब कार्यक्रम संपन्न होने के बाद इन बसों को संबंधित डिपो में वापस भेजने की तैयारी शुरू हो गई है।
बाहरी डिपो की बसें लौटने के बाद चंबा डिपो में पांच इलेक्ट्रिक बसें ही रह जाएंगी। हालांकि, परिवहन निगम का कहना है कि वापस जाने वाली बसों की जगह पांच नई इलेक्ट्रिक बसें चंबा को जल्द उपलब्ध करवाई जाएंगी। इनके पहुंचने के बाद प्रस्तावित रूटों पर इलेक्ट्रिक बस सेवा को सुचारु रूप से चलाने की योजना है।
गौरतलब है कि चंबा डिपो के लिए कुल 10 इलेक्ट्रिक बसों का प्रावधान किया गया था। उद्घाटन के दौरान संख्या पूरी रखने के लिए आधी बसें दूसरे डिपो से मंगवाई गई थीं। अब इनकी वापसी के बाद नई बसों के पहुंचने तक डिपो में पांच इलेक्ट्रिक बसें ही उपलब्ध रहेंगी। वहीं, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 10 इलेक्ट्रिक बसों का उद्घाटन करते हुए चंबा डिपो के लिए 10 डीजल बसें देने की घोषणा भी की थी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में चंबा में मिनी बसें भी चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
उधर, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि बाहरी डिपो से आई पांच बसें वापस जाएंगी। इनके स्थान पर पांच नई इलेक्ट्रिक बसें जल्द चंबा भेजी जाएंगी। उधर, परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने बताया कि सुंदरनगर, ऊना और बिलासपुर से बसें भेजी गई थीं। इनकी जगह नई बसें रिप्लेस कर चंबा भेजी जाएंगी।
--