फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba murder news: Youth Murder in Chamba body chopped into eight parts

नृशंस हत्या: शव के आठ टुकड़े किए, बोरी में भरकर नाले में फेंका, एक गिरफ्तार

Tue, 13 Jun 2023 02:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, किहार/सलूणी
संवाद न्यूज एजेंसी, किहार/सलूणी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 13 Jun 2023 02:20 PM IST
सार

बोरी में 21 वर्षीय युवक का क्षत-विक्षत शव मिला है। हत्या के बाद शरीर के 7-8 टुकड़े किए गए। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन
chamba murder news: Youth Murder in Chamba body chopped into eight parts
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के सलूणी उपमंडल के तहत आती भांदल पंचायत में एक युवक का क्षत-विक्षत शव बोरी में डालकर नाले में फेंका हुआ मिला है। हत्या के बाद शरीर के 7-8 टुकड़े किए गए। सीमांत चौकी में तैनात जवान जब गश्त पर थे तो उन्होंने नाले में पड़ी हुई बोरी को देखा। सूचना मिलते ही डीएसपी सलूणी रमाकांत की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर रवाना हुई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत भांदल का थरोली निवासी मनोहर लाल (21) पुत्र रामू अधवार (पहाड़ी पर बनाया गया घर) भित से मंगलवार को दूसरे घर के लिए रवाना हुआ था। इस दौरान बीच में मनोहर लाल रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। मनोहर के परिजनों ने अपने स्तर पर युवक को तलाशने का हरसंभव प्रयास किया लेकिन कहीं पर भी उसका कोई अतापता नहीं चला।
विज्ञापन


आखिरकार युवक के परिजनों ने पुलिस में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई। बोरी में युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना से पर्दा उठाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने पर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed