फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   chamba handkerchief and kullvi shawl will also get online now

अब ऑनलाइन भी मिल जाएंगे चंबा रूमाल और कुल्लवी शाल

Wed, 18 Apr 2018 04:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Wed, 18 Apr 2018 04:15 PM IST
विज्ञापन
 chamba handkerchief and kullvi shawl will also get online now

चंबा का रुमाल, हिमाचली टोपी और कुल्ल शॉल के अलावा अन्य हथकरघा उत्पाद अब ऑनलाइन भी मिल सकेंगे। जी हां, देश-विदेश में मशहूर हिमाचल के हथकरघा उत्पादों को ऑनलाइन बेचने के लिए प्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम एक वेबसाइट तैयार कर रहा है। 

विज्ञापन


इस वेबसाइट पर खरीदार तय मूल्य ऑनलाइन या कैश ऑन डिलीवरी आप्शन से चुकाकर अपनी पसंद का उत्पाद घर बैठे हासिल कर सकेगा। निगम इस वेबसाइट को अंतिम रूप प्रदान करने में जुटा है।
विज्ञापन


दरअसल, कुल्लू शॉल, टोपियों और चंबा के रूमाल को दुनियाभर में पसंद किया जाता है। इसके अलावा लाहौल और प्रदेश के अन्य भागों के भी कुछ उत्पाद हैं, जिनकी देश-विदेश में भारी डिमांड है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

निगम तैयार कर रहा नई वेबसाइट

 chamba handkerchief and kullvi shawl will also get online now

दुनियाभर से आने वाले सैलानियों के इन उत्पादों के प्रति क्रेज को देखते हुए प्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम एक नई वेबसाइट तैयार कर रहा है। इस साइट के जरिये वह इन उत्पादों को उन लोगों तक भी पहुंचाने की कोशिश में जुट गया है, जो भारत या हिमाचल नहीं आ सकते। 

इस बारे में कारपोरेशन के एमडी राकेश शर्मा ने बताया कि मार्केटिंग की कमी के चलते हिमाचली उत्पाद कई बार लोगों के खरीदने की इच्छा के बावजूद उन तक नहीं पहुंच पाते थे। कोशिश की जाएगी कि प्रदेश के हुनर को एक प्लेटफार्म मुहैया कराया जाए, जिससे उनके उत्पादों को लोग आसानी से खरीद सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed