फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Challans for three buses running without permits

Shimla News: बिना परमिट चल रही तीन बसों के चालान

Wed, 20 Nov 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Challans for three buses running without permits
विज्ञापन

शिमला। शहर में एक ऑपरेटर बिना रूट परमिट के बसों को चला रहा है। शिकायत मिलने पर आरटीओ शिमला की टीम ने बसों को पकड़कर उनके चालान काटे हैं। इसके साथ ही चेताया है कि अगर दोबारा बस रूट पर चलती हुई पाई गई तो जब्त कर दी जाएगी। जानकारी के अनुसार बस ऑपरेटर को चार महीने के लिए अस्थायी रूट परमिट जारी किया था। इसकी समय अवधि 17 नवंबर को खत्म हो गई थी। इसके बावजूद ऑपरेटर बसों का संचालन कर रहा था। मामले को लेकर आरटीओ शिमला की ओर से बाकायदा इसको लेकर नोटिस भी जारी किया था। आरटीओ शिमला अनिल कुमार ने बताया कि बसों के चालान काटने के साथ ही ऑपरेटर को चेतावनी दी है कि अगर दोबारा बसें रूट पर चलती पाई गईं तो इन्हें जब्त कर दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed