फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chakka Jam At Dohlunala Toll Plaza On Kullu Manali National Highway

डोहलूनाला टोल प्लाजा के विरोध में लोगों ने जाम किया नेशनल हाईवे

Tue, 25 Feb 2020 06:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, मनाली/कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, मनाली/कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 25 Feb 2020 06:28 PM IST
विज्ञापन
Chakka Jam At Dohlunala Toll Plaza On Kullu Manali National Highway
- फोटो : अमर उजाला

नेशनल हाईवे-तीन के बीच डोहलूनाला में स्थापित टोल प्लाजा लगाने के खिलाफ संघर्ष समिति की अगुवाई में मंगलवार को विभिन्न संगठनों और ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। सुबह 10 बजे के बाद सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने टोल प्लाजा हटाए जाने की मांग को लेकर एनएच जाम किया। दिनभर लोग पोस्टर लेकर एनएच पर बैठे रहे। सरकार और एनएच के खिलाफ लोगों ने जमकर नारेबाजी भी की।

विज्ञापन


हालांकि, एंबुलेंस और स्कूली छात्रों को ले जा रही बसों को बेरोकटोक आने जाने दिया गया। पुलिस ने भी अपनी तरफ से पूरा प्रबंध कर रखा था। धरना-प्रदर्शन स्थल से लेकर टोल प्लाजा तक के करीब दो सौ मीटर एरिया में खाकी ही खाकी नजर आ रही थी। टोल प्लाजा पर लोगों का जमावड़ा बढ़ते देख 12 बजे के करीब एसडीएम कुल्लू भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


उनकी मध्यस्थता के चलते संघर्ष समिति और एनएच के प्रोजेक्ट डायरेक्टर के बीच वार्ता कराई गई। लेकिन, यह वार्ता पूरी तरह से बेनतीजा रही। विरोध प्रदर्शन में कुल्लू फलोत्पादक मंडल समेत घाटी की टैक्सी यूनियन, ट्रक यूनियन, जीप यूनियन, ऑटो यूनियन, टाटा 407, मनाली होटलियर एसोसिएशन, पैराग्लाइडिंग यूनियन, राफ्टिंग यूनियन, सब्जी मंडी आढ़ती यूनियन बंदरोल-पतलीकूहल, मंडल डोभी और कटराईं समेत महिला और युवक मंडल भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम अनुराग चंद्र शर्मा ने कहा कि कि टोल प्लाजा के दोनों ओर 265 रुपये महीना पास बनाकर अनगिनत बार आया-जाया जा सकता है। संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजगीर महंत और सह अध्यक्ष घनश्याम कपूर का कहना कि संघर्ष समिति शुरू से ही टोल प्लाजा का विरोध कर रहती है। जब तक स्थानीय लोगों को पूरी तरह से टोल फ्री नहीं किया जाता। वह सड़क पर संघर्ष जारी रखेंगे।

ट्रैफिक कर दिया था वामतट से डायवर्ट
खास बात यह है कि पुलिस ने अप्रिय घटना से बचने के लिए वामतट मार्ग के विकल्प का इस्तेमाल करते हुए सभी वाहनों को गेमन पुल और पतलीकूहल से वाया नग्गर डायवर्ट कर दिया था। मनाली जाने वाले वाहनों को रामशिला से ही लेफ्ट बैंक होकर भेजा जा रहा था।


आने-जाने में देने पड़ रहे 60 रुपये 
नेशनल हाईवे में डोहलूनाला में लगे टोल प्लाजा में आने जाने के 60 रुपये देने पड़ रहे हैं। अगर आपके पास फास्ट टैग है तो 60 की जगह 45 रुपये देने होते हैं। बागवानों और किसानों सहित कई लोगों को दिन में कई बार यहां से गुजरता होता है। ऐसे में उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीण मांग कर रहे हैं कि टोल टैक्स से स्थानीय लोगों को पूरी तरह से फ्री किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed