{"_id":"63a2ec9b5234566e9f188cb5","slug":"central-govt-wants-to-stop-bharat-jodo-yatra-on-the-pretext-of-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कुलदीप राठौर बोले- कोरोना के बहाने भारत जोड़ो यात्रा बंद करवाना चाहती है केंद्र सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कुलदीप राठौर बोले- कोरोना के बहाने भारत जोड़ो यात्रा बंद करवाना चाहती है केंद्र सरकार
Wed, 21 Dec 2022 05:26 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 21 Dec 2022 05:26 PM IST
सार
कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र सरकार की ओर से राहुल गांधी को यात्रा रोकने को लेकर लिखे पत्र पर राठौर ने कहा कि भाजपा अब घबरा गई है। भारत जोड़ो यात्रा में देशभर में राहुल गांधी के साथ लोग काफी तादाद में जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विधायक कुलदीप सिंह राठौर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, राष्ट्रीय प्रवक्ता और ठियोग से विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि कोरोना के बहाने केंद्र सरकार भारत जोड़ो यात्रा को बंद करना चाहती है। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र सरकार की ओर से राहुल गांधी को यात्रा रोकने को लेकर लिखे पत्र पर राठौर ने कहा कि भाजपा अब घबरा गई है। भारत जोड़ो यात्रा में देशभर में राहुल गांधी के साथ लोग काफी तादाद में जुड़ रहे हैं। यात्रा काफी सफल हो रही है। यात्रा रोकने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। जब राज्यो में चुनाव हुए तो उस समय कोरोना नजर नहीं आया। जब राहुल गांधी देश को जोड़ने के लिए यात्रा कर रहे हैं तो कोरोना के मामले बढ़ते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में प्रेस वार्ता में राठौर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के भाजपा नेताओं का देश की आजादी में योगदान को लेकर दिए बयान का समर्थन किया। कहा कि भाजपा का देश की आजादी में कोई योगदान नहीं है। कांग्रेस ने देश को आजाद करवाया और देश के लिए कांग्रेस नेताओं ने अपने प्राणों की आहुति दी है। उस समय भाजपा के नेता अंग्रेजों के साथ खड़े थे। उनके नेताओं ने उस समय स्वतंत्रता सेनानियों के खिलाफ कोर्ट में जाकर गवाही तक दी थी। भाजपा नेताओं के पूर्वजों का देश की आजादी या स्वतंत्रता संग्राम में कोई भी योगदान नहीं रहा है।
विज्ञापन