फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Central govt recommends funding of Rs 3184 crore for the energy sector

हिमाचल को ऊर्जा क्षेत्र के लिए मिलेंगे 3184 करोड़, केंद्र सरकार ने की सिफारिश

Tue, 18 Feb 2020 08:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 18 Feb 2020 08:53 PM IST
विज्ञापन
Central govt recommends funding of Rs 3184 crore for the energy sector
सांकेतिक तस्वीर

केंद्र सरकार ने हिमाचल जल विद्युत एवं नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र विकास परियोजना के लिए विश्व बैंक के माध्यम से 3184 करोड़ रुपये की परियोजना के वित्तपोषण की सिफारिश की है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इसके लिए भारत सरकार का आभार जताया है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग की स्क्रीनिंग कमेटी की मंगलवार की बैठक में इस कार्यक्रम के अनुमोदन को स्वीकार किया गया। यह धनराशि 90 प्रतिशत अनुदान और 10 प्रतिशत ऋण के रूप में मिलेगी। यह राज्य सरकार का अब तक का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट होगा। 

विज्ञापन


जेनरेशन परियोजना के लिए 1600 करोड़ रुपये की धनराशि पहले से ही चल रही 450 मेगावाट की शोंगटोंग कड़छम बिजली परियोजना के लिए दी जाएगी। इसके शुरू होने से हर वर्ष 500 करोड़ रुपये का राजस्व मिलेगा। अतिरिक्त उच्च वोल्टेज संचार नेटवर्क को मजबूत करने के लए 534.72 करोड़ रुपये का फंड मिलेगा। 112 करोड़ रुपये चौथे घटक में मंजूर हुए हैं। जो बहुउद्देशीय परियोजनाओं पर खर्च होंगे। अतिरिक्त मुख्य सचिव विद्युत राम सुभग सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों ने यह प्रस्ताव रखा। 

विज्ञापन

2.60 लाख उपभोक्ता लाभान्वित होंगे विद्युत वितरण के लिए बजट प्रावधान से 

 विद्युत वितरण के क्षेत्र में 937 करोड़ रुपये की धन राशि हिमाचल के 13 अलग-अलग शहरों में खर्च होगी। इनमें सोलन, बद्दी, नालागढ़, नाहन, पांवटा साहिब, मंडी, सुंदरनगर, बिलासपुर, कुल्लू, मनाली, ऊना, परवाणू और हमीरपुर शामिल हैं।

कुल 2.60 लाख उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। इसके तहत सकाड़ा, स्मार्ट मीटर, संपत्तियों की जीआईएस मैपिंग, खराबियों की स्वचलित खोज, भूमिगत केबल कार्य आदि का कार्य किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed