फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   central govt issued 105.68 crore under jal jeevan mission to himachal

जल जीवन मिशन के बजट पर केंद्र की सख्ती, हिमाचल को शर्तों के साथ 105.68 करोड़ जारी

Wed, 31 Mar 2021 10:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 31 Mar 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
central govt issued 105.68 crore under jal jeevan mission to himachal
 जल जीवन मिशन में 105.68 करोड़ जारी।

 जल जीवन मिशन से हिमाचल सरकार को जारी बजट पर केंद्र सरकार ने सख्ती की है। केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को निर्देश जारी किए हैं कि जल जीवन मिशन का पैसा किसी भी सूरत में डायवर्ट नहीं होगा। कई शर्तों के साथ हिमाचल को 105.68 करोड़ रुपये जारी हुए हैं। इसमें हर घर में नल लगाने और कई अन्य मसलों पर फोकस करने को कहा गया है। 

विज्ञापन

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय ने जल जीवन मिशन के तहत वर्ष 2020-21 के लिए अनुसूचित जाति श्रेणी में 91.90 करोड़ रुपये और गैर अनुसूचित जाति एवं जनजाति श्रेणी में 13.78 करोड़ रुपये जारी किए हैं।
विज्ञापन


मंत्रालय के अवर सचिव अविनाश कुमार सिन्हा ने इस बारे में सचिव जलशक्ति को पत्र भेजा है। इसमें हर घर को नल, सहयोगी गतिविधि और गुणवत्ता नियंत्रण निगरानी गतिविधियां भी शामिल होंगी। इस बजट को एकमात्र नोडल खाते में डालने को कहा गया है। इस बजट का 25 प्रतिशत पैसा फ्लैक्सी  फंड के रूप में इस्तेमाल करना होगा। यह भी सुनिश्चित करना होगा कि इस बारे में कोई भी इस्तेमाल प्रमाणपत्र लंबित नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed