फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Central approval for construction of 22 bridges under PMGSY Phase-3, Rs 139.78 crore will be spent

PMGSY: हिमाचल में 22 पुलों के निर्माण के लिए केंद्र की मंजूरी, 139.78 करोड़ होंगे खर्च

Sat, 16 Mar 2024 11:12 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 16 Mar 2024 11:12 AM IST
सार

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना चरण-3 के तहत हिमाचल के 22 पुलों के निर्माण को मंजूरी प्रदान की है। केंद्र सरकार ने हिमाचल सरकार के प्रधान सचिव लोक निर्माण विभाग को इस संबंध में स्वीकृति पत्र भेजा है। 

विज्ञापन
Central approval for construction of 22 bridges under PMGSY Phase-3, Rs 139.78 crore will be spent
पुल(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना चरण-3 के तहत हिमाचल में 22 पुलों के निर्माण को मंजूरी प्रदान की है। केंद्र सरकार ने हिमाचल सरकार के प्रधान सचिव लोक निर्माण विभाग को इस संबंध में स्वीकृति पत्र भेजा है। इन पुलों पर 139.78 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। केंद्र सरकार 106.53, जबकि प्रदेश सरकार 33.25 करोड़ रुपये खर्च करेगी। जिला ऊना में सबसे ज्यादा 11 पुल मंजूर हुए हैं। इसके अलावा जिला चंबा और कुल्लू में 1-1, कांगड़ा में 5 और सोलन जिले में 4 पुलों को स्वीकृति दी गई है।

विज्ञापन



 

प्रदेश सरकार ने हाल ही पुलों की मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि चरण तीन में हिमाचल की 250 से ज्यादा सड़कें स्वीकृत हुई थीं। कई सड़कों पर पुलों का निर्माण होना था। इसे लेकर लोक निर्माण अधिकारियों के साथ बैठक की गई थी। इसके बाद ये प्रोजेक्ट केंद्र को स्वीकृति के लिए भेजे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलों पर इतनी राशि होगी खर्च
इन पुलों के बनने से जनता को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि हाल ही में इन पुलों को लेकर केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की गई थी।
जिला ऊना में में 73.50 करोड़, कांगड़ा में 39.19, सोलन में 16.79, कुल्लू में 7.11, जिला चंबा के लिए 3.19 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed