{"_id":"5b31e78a4f1c1b254d8b87c1","slug":"center-seeks-600-bighas-and-land-from-himachal-for-aiims","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स के लिए केंद्र सरकार ने हिमाचल से मांगी 600 बीघा और जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स के लिए केंद्र सरकार ने हिमाचल से मांगी 600 बीघा और जमीन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने बिलासपुर के कोठीपुरा में बनने वाले एम्स के लिए और 600 बीघा जमीन मांगी है। जब तक यह जमीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के नाम नहीं होती, तब तक निर्माण का काम शुरू नहीं होगा।
विज्ञापन
अभी तक प्रदेश सरकार ने 681 बीघा जमीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के नाम कराई है। एम्स को 1281 बीघा जमीन पर बनाया जाना है। दिल्ली एम्स की तर्ज पर स्थापित किए जाने वाले बिलासपुर एम्स में 750 बिस्तरों के इस राष्ट्रीय स्तर के संस्थान में आयुष विभाग भी होगा।
विज्ञापन
एमबीबीएस की 100 सीटें तथा बीएससी नर्सिंग की 60 सीटें होंगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य बीके अग्रवाल ने कहा कि कुछ जमीन वन विभाग और कुछ पशुपालन विभाग के नाम है। उसे स्वास्थ्य मंत्रालय के नाम करने की प्रक्रिया चल रही है। डीसी बिलासपुर को भी इस संदर्भ में अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन