फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Center govt target to himachal for tarring of rural roads is 400 km

हिमाचल की सुस्ती पर केंद्र सख्त, 400 किमी का लक्ष्य सिर्फ 2 फीसदी किया पूरा

Mon, 06 Aug 2018 02:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 06 Aug 2018 02:06 PM IST
विज्ञापन
Center govt target to himachal for tarring of rural roads is 400 km

ग्रामीण सड़कों की टारिंग करने में हिमाचल की सुस्ती पर केंद्र ने सख्ती दिखाई है। चालू वित्त वर्ष में राज्य सरकार को केंद्र ने 400 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों की टारिंग करने का लक्ष्य है, लेकिन चार महीने में आठ किलोमीटर सड़क ही टारिंग हो पाई है। ग्रीन टेक्नोलॉजी से टारिंग के लक्ष्य का सिर्फ 2.22 फीसदी हिस्सा ही पूरा हो सका है।

विज्ञापन


इस पर केंद्रीय मंत्रालय की संयुक्त सचिव अलका उपाध्याय ने राज्य सरकार को एक पत्र भेजकर राज्य सरकार से संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश देने को कहा है। पत्र में कहा गया है कि केंद्र सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की टारिंग का वर्ष 2018-19 के लिए जो लक्ष्य निर्धारित किया है, उसके तहत हिमाचल में संतोषजनक काम नहीं हुआ है।

विज्ञापन

Center govt target to himachal for tarring of rural roads is 400 km

इसे लेकर देश के सभी राज्यों की प्रगति रिपोर्ट की सूची तैयार की गई है। केंद्र ने स्वीकृत सड़कों के लिए गैर परंपरागत सामग्री और हरित तकनीक अपनाकर इस लक्ष्य को हासिल करने को कहा था।

यानी इन्हें टारिंग करने में प्लास्टिक वेस्ट और कोल्ड मिक्स का इस्तेमाल करने को कहा है। केंद्र ने उम्मीद जताई कि आने वाले शेष महीनों में हिमाचल इस लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में ठीक से काम करेगा।  

आठ किलोमीटर नहीं, बल्कि ज्यादा सड़कों की ग्रीन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर टारिंग की गई है। पत्र के बारे में जानकारी नहीं है। इसे देखने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। - आरपी वर्मा, प्रमुख अभियंता इंजीनियर, लोक निर्माण विभाग 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed