{"_id":"63a48e8c889e907d5b235226","slug":"cement-truck-stuck-on-highway-nh-remained-blocked-for-two-hours-in-mandi-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सीमेंट से भरा ट्रक फंसने से दो घंटों तक बंद रहा एनएच, भूखे-प्यासे ठंड से ठिठुरते रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सीमेंट से भरा ट्रक फंसने से दो घंटों तक बंद रहा एनएच, भूखे-प्यासे ठंड से ठिठुरते रहे यात्री
Thu, 22 Dec 2022 10:37 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर(मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर(मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 22 Dec 2022 10:37 PM IST
सार
मंडी-पठानकोट हाईवे पर कोटरोपी में सीमेंट से भरा ट्रक सड़क किनारे नाले में फंस जाने से मंडी-पठानकोट हाईवे करीब दो घंटों तक जाम हो गया।
विज्ञापन
ट्रक फंसने से दो घंटों तक बंद रहा एनएच
- फोटो : संवाद
विस्तार
मंडी-पठानकोट हाईवे पर कोटरोपी में सीमेंट से भरा ट्रक सड़क किनारे नाले में फंस जाने से मंडी-पठानकोट हाईवे करीब दो घंटों तक जाम हो गया। इससे हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों समेत सड़क के दोनों ओर दर्जनों वाहनों फंस गए। ऐसे में लोग भूखे-प्यासे ठंड में ठिठुरते रहे। कड़ी मशक्कत से ट्रक से सीमेंट को अनलोड कर वाहनों के लिए मार्ग को बहाल किया गया। जानकारी के मुताबिक गुरुवार देर रात करीब 8:30 बजे मंडी से जोगिंद्रनगर आ रहा सीमेंट से भरा ट्रक सड़क किनारे नाले में फंस जाने से हाईवे जाम हो गया। करीब दो घंटों तक जाम लगा रहा। ट्रक को निकालने के लिए जेसीबी मशीन मौके पर लानी पड़ी ।
विज्ञापन
लेकिन ट्रक में अधिक भार होने से निकाला नहीं जा सका। ट्रक को अनलोड करने के लिए मजदूर बुलाने पड़े। वाहनों में सवार यात्री मदद के लिए आगे आए। इस दौरान पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। कड़ाके की ठंड में हाईवे जाम होने से वाहनों में सवार यात्री ठंड से ठिठुरते रहे। मनाली से अमृतसर जा रही परिवहन निगम की बस भी जाम में फंसी रही। वहीं, सुंदरनगर से चंबा जा रही बस भी करीब दो घंटे देरी से जोगिंद्रनगर बस अड्डे पर पहुंची। डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने बताया की हाईवे में फंसे ट्रक को निकालने के लिए जेसीबी मशीन बुलानी पंडी।
विज्ञापन