फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Cement issue himachal: Barmana's truck operators adamant on Rs 12.04 fare, meeting again inconclusive

हिमाचल: बरमाणा के ट्रक ऑपरेटर 12.04 रुपये भाड़े पर अड़े, आज अदाणी समूह के सीईओ के साथ होगी बैठक

Mon, 13 Feb 2023 11:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 13 Feb 2023 11:08 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की मध्यस्थता में सोमवार को हुई वार्ता एक बार फिर बेनतीजा रही। वार्ता के दौरान बरमाणा के ट्रक ऑपरेटर 12.04 रुपये प्रति किलोमीटर प्रति टन भाड़े पर अड़े रहे। 

विज्ञापन
Cement issue himachal:  Barmana's truck operators adamant on Rs 12.04 fare,  meeting  again inconclusive
सीमेंट विवाद सुलझाने के लिए सीएम सुक्खू की मध्यस्थता में हुई वार्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीमेंट विवाद को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की मध्यस्थता में सोमवार को हुई वार्ता एक बार फिर बेनतीजा रही। वार्ता के दौरान बरमाणा के ट्रक ऑपरेटर 12.04 रुपये प्रति किलोमीटर प्रति टन भाड़े पर अड़े रहे। हालांकि, दाड़लाघाट के ऑपरेटरों ने  13.42 रुपये की मांग छोड़कर 10.70 रुपये भाड़े पर सहमति जताई है। वार्ता के दौरान मौजूद अदाणी समूह के अधिकारियों ने चुप्पी साधे रखी। बस इतना कहा कि उनके आला अधिकारी ही कोई फैसला लेंगे। लिहाजा, मंगलवार को अदाणी समूह के सीईओ अहमदाबाद से शिमला पहुंचेंगे। इसके बाद एक बार फिर सरकार की मध्यस्थता  के बीच दोनों पक्षों की वार्ता होगी। यह वार्ता मुख्यमंत्री के समक्ष 11:00 बजे राज्य सचिवालय में तय की गई है। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सोमवार को हुई वार्ता के दौरान सरकार की ओर से 10.35 रुपये प्रति किलोमीटर प्रति टन मालाभाड़े का प्रस्ताव का रखा गया। इसके विरोध में बरमाणा यूनियन के दो पदाधिकारी बैठक छोड़कर चले गए। बाद में सरकार ने 10.70 रुपये मालभाड़े का प्रस्ताव रखा। इस पर दाड़लाघाट यूनियन ने अपनी सहमति जताई। वार्ता के दौरान मौजूद रहे बिलासपुर जिला ट्रक ऑपरेटर यूनियन सहकारी सभा बरमाणा के महासचिव प्रदीप ठाकुर ने कहा कि उन्हें 12.04 रुपये भाड़ा ही चाहिए। वहीं, एसडीटीओ के पूर्व प्रधान राम कृष्ण ने बताया कि वार्ता में सरकार की ओर से 10.70 रुपये रेट सुझाया गया है।  उल्लेखनीय है कि सीएम ने वार्ता के दौरान कहा कि जब अल्ट्राटैक कंपनी बढ़ा हुआ मालभाड़ा दे सकती है तो अदाणी समूह क्यों नहीं। वार्ता से पहले गोवा से लौटकर सीएम ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सीमेंट विवाद को एक से दो दिन के भीतर सुलझा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed