फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Cement Dispute: DCs of Solan and Bilaspur will resolve the tussle between the two parties

Cement Dispute: सोलन और बिलासपुर के डीसी दोनों पक्षों के बीच टकराव को सुलझाएंगे

Fri, 16 Dec 2022 06:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 16 Dec 2022 06:38 PM IST
सार

सीमेंट कंपनी और ट्रक मालिकों के बीच उत्पन्न विवाद सुलझाने को उपायुक्त सोलन और बिलासपुर को दूसरे दौर की वार्ता के निर्देश दे दिए हैं। यह वार्ता शनिवार को होगी। दोनों जिलों के डीसी दोनों पक्षों के बीच टकराव को सुलझाएंगे।

विज्ञापन
Cement Dispute: DCs of Solan and Bilaspur will resolve the tussle between the two parties
एसीसी और अंबुजा सीमेंट प्लांट पर लटके ताले। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल में सीमेंट कंपनी और ट्रक मालिकों के बीच उत्पन्न विवाद सुलझाने को उपायुक्त सोलन और बिलासपुर को दूसरे दौर की वार्ता के निर्देश दे दिए हैं। यह वार्ता शनिवार को होगी। दोनों जिलों के डीसी दोनों पक्षों के बीच टकराव को सुलझाएंगे। मुख्य सचिव के साथ बैठक के बाद प्रधान सचिव उद्योग आरडी नजीम ने इसकी पुष्टि की है। शुक्रवार को राज्य सचिवालय में प्रदेश के सीमेंट प्लांट से जुड़ा विवाद सुलझाने को मुख्य सचिव आरडी धीमान की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। अदाणी ग्रुप की नई कंपनी ने चार माह पहले ही इन सीमेंट प्लांट को अपने अधीन लिया है। यह कंपनी सीमेंट प्लांटों में 30 फीसदी तक उत्पादन कर रही थी।

विज्ञापन


ट्रक  मालिक सीमेंट ढुलाई की दरें बढ़ाने को लेकर अडे़ हुए हैं। वहीं, कंपनी ट्रक मालिकों को 5.29 रुपये प्रति टन प्रति किलोमीटर के हिसाब से ट्रक भाड़ा देेने पर अड़ गई है। जबकि, ट्रक मालिकों को वर्तमान में ट्रक भाड़ा 10.58 रुपये प्रति टन प्रति किलोमीटर के हिसाब से दिया जा रहा था। यह ट्रक भाड़ा भी वर्ष 2018 में तय किया गया था।  सोलन जिला ट्रक ऑपरेटर (एसडीटीओ) यूनियन के अध्यक्ष जयदेव कौंडल कहते हैं कि ट्रक  मालिकों ने सीमेंट ढुलाई का भाड़ा बढ़ाने को नोटिस दिया था, ताकि नई दरें तय हो सकें । ट्रकों की सीमेंट ढुलाई की दरों में 3 प्रतिशत बढ़ाने का मामला उठाया गया तो कंपनी ने किराया घटाने का दबाव बनाना आरंभ कर दिया। जबकि, समझौते के अनुसार सीमेंट ढुलाई के रेट समय समय पर बढ़ते रहे हैं। 
विज्ञापन


कंपनी अधिकारियों और ट्रक यूनियन के बीच चल रहे विवाद को लेकर पुलिस अलर्ट
अदाणी कंपनी के अधिकारियों और ट्रक यूनियन के बीच भाड़े को लेकर उपजे विवाद पर पुलिस मुख्यालय ने जिला बिलासपुर के बरमाणा और सोलन के दाड़लाघाट में अलर्ट जारी किया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों प्लांटों के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सड़कों पर जाम न लगे, इसके लिए भी अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस लगाई गई है। जरूरत पड़ने पर सीमेंट प्लांट के बाहर और पुलिस तैनात की जाएगी। बिलासपुर और सोलन जिले में उपायुक्तों ने कंपनियों के अधिकारियों और यूनियन के साथ बैठक की। लेकिन, कोई नतीजा नहीं निकला। पुलिस को अंदेशा था कि बैठक के दौरान यूनियन भड़क सकती है। ऐसे में दोनों स्थानों पर 25-25 अतिरिक्त पुलिस के जवान मौके पर भेजे गए थे, लेकिन बैठक शांतिपूर्ण रही। पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू कानून व्यवस्था को लेकर पल पल की जानकारी ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed