फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Celebrations in Sameerpur on the coronation of Anurag Thakur, workers distributed sweets

अनुराग ठाकुर की ताजपोशी पर समीरपुर में जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटीं मिठाइयां

Wed, 07 Jul 2021 08:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 07 Jul 2021 08:17 PM IST
विज्ञापन
Celebrations in Sameerpur on the coronation of Anurag Thakur, workers distributed sweets
अनुराग ठाकुर की ताजपोशी पर समीरपुर में जश्न - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश की लोकसभा क्षेत्र हमीरपुर से चार बार सांसद अनुराग ठाकुर की बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में ताजपोशी से जिले में खुशी का माहौल है। जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मिठाइयां बांटी और आतिशबाजी कर अनुराग ठाकुर की ताजपोशी का जश्न मनाया। अनुराग ठाकुर के केंद्रीय मंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण के बाद हमीरपुर में जश्न का सिलसिला जारी है।

विज्ञापन


सैकड़ों समर्थक दोपहर बाद से ही अनुराग ठाकुर के समीरपुर स्थित पर घर जमा होने शुरू हो गए थे। लोग अनुराग ठाकुर के पिता और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और उनकी माता शीला धूमल को बधाई देने पहुंचे। इससे पूर्व बुधवार सुबह से ही मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री बनाने की खबरों के साथ ही हमीरपुर में दिन भर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। अनुराग ठाकुर के समर्थक दिनभर टेलिविजन स्क्रीन से चिपके रहे। टेलिविजन पर दिनभर की खबरों की पल-पल अपडेट लेते रहे।
विज्ञापन


लेकिन शाम सवा छह बजे नए मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही हमीरपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर निकल कर जश्न मनाया। प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रभारी एवं युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र अत्री, जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा, महामंत्री अभयवीर सिंह लवली, विकास शर्मा, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजय शर्मा रिंटू, अभिषेक दत्त, नगर परिषद के अध्यक्ष मनोज कुमार मिन्हास, उपाध्यक्ष संदीप भारद्वाज, व्यापार मंडल हमीरपुर के प्रधान अनिल सोनी, उपप्रधान अश्वनी जगोता, कोषाध्यक्ष सुमित ठाकुर, दडूही पंचायत प्रधान ऊषा बिरला और बीना कपिल ने कहा कि अनुराग ठाकुर ने मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री बनकर हमीरपुर समेत पूरे हिमाचल का नाम रोशन किया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed