फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   celebration in himachal after jp nadda appointed as bjp Executive National President

नड्डा को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने से हिमाचल का गौरव बढ़ा: जयराम

Tue, 18 Jun 2019 09:24 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 18 Jun 2019 09:24 PM IST
विज्ञापन
celebration in himachal after jp nadda appointed as bjp Executive National President
jairam thakur - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के वरिष्ठ नेता जगत प्रकाश नड्डा को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की खुशी में भाजपा के प्रदेश कार्यालय दीपकमल के बाहर पटाखे फूटे। इस मौके पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई भी बांटी।

विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश कार्यालय दीपकमल शिमला में बुधवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने पार्टी कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रसन्नता जताई कि जगत प्रकाश नड्डा को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने से हिमाचल का गौरव बढ़ा है और आज जनसंख्या की दृष्टि से छोटा प्रदेश राष्ट्रीय स्तर पर बहुत बड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नड्डा के साथ पार्टी में काम करने का उनका सुखद अनुभव रहा है। आज हमें इस बात पर गर्व हो रहा है कि एक साथ काम करने वाले कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यक्तिगत रूप से जानते हैं।

उन्होंने कहा कि एक ओर संगठन में नड्डा को सर्वोच्च पद मिलना और दूसरी ओर पार्टी के सांसद अनुराग ठाकुर को केंद्र में मंत्री पद मिलना हिमाचल को संगठन और सरकार में शिखर तक पहुंचाएगा। 

पटाखे फोड़े, लड्डू बांटकर दी बधाई

celebration in himachal after jp nadda appointed as bjp Executive National President
लड्डू बांटकर खुशी मनाते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

पार्टी अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा का विद्यार्थी परिषद के एक कार्यकर्ता से विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना इस बात को दर्शाता है कि यह केवल भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है।

उन्होंने कहा कि नड्डा के व्यक्तित्व के कारण विद्यार्थी परिषद पहली बार विश्वविद्यालय में अध्यक्ष पद पर काबिज हुई। नड्डा ने अपने कैरियर की जहां से शुरुआत की थी, उससे पीछे मुड़कर नहीं देखा।

वह हिमाचल की पार्टी की जिम्मेदारी से सरकार की जिम्मेदारी और राष्ट्रीय संगठन के पद से केंद्रीय मंत्रिमंडल तक अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। भाजपा अध्यक्ष ने पूरे प्रदेश की ओर से नड्डा को बधाई दी और केंद्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया। 

पार्टी संगठन मंत्री पवन राणा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन परमार, पार्टी महासचिव चंद्रमोहन ठाकुर, उपाध्यक्ष गणेश दत्त, विधायक विनोद कुमार, सचिव त्रिलोक जम्वाल, पायल वैद्य, शशिबाला, महेंद्र धर्माणी, कोषाध्यक्ष कपिल सूद

 महापौर कुसुम सदरेट, उप महापौर राकेश शर्मा, जिलाध्यक्ष संजय सूद सहित पार्टी के पार्षदों और पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यालय के बाहर पटाखे जलाकर एवं लड्डू बांटकर जगत प्रकाश नड्डा की नियुक्ति पर उन्हें नए पदभार संभालने पर बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने दी जेपी नड्डा को बधाई, गुलदस्ता भेंट किया

celebration in himachal after jp nadda appointed as bjp Executive National President

 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को नई दिल्ली में जेपी नड्डा से भेंट की तथा भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने पर उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लिए यह गौरव का विषय है कि प्रदेश के नेता को पार्टी के शीर्ष पद पर नियुक्त किया गया है।

उन्होंने कहा कि जेपी नड्डा का गतिशील नेतृत्व न केवल पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्द्धन करेगा, बल्कि पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर भी सुदृढ़ करेगा। नड्डा ने शुभकामनाएं देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

सांसद राम स्वरूप शर्मा, किशन कपूर, सुरेश कश्यप, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती और महासचिव संगठन पवन राणा भी इस अवसर उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed