फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Celebrated the home festival of Mata Ambika with burning torches, performed the divine traditions

Mandi News: जलती मशालों के साथ मनाया माता अंबिका का होम उत्सव, देव परंपराओं का किया निर्वहन

Fri, 15 Sep 2023 09:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नगवाईं (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, नगवाईं (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 15 Sep 2023 09:14 PM IST
सार

भगवती माता अंबिका नाऊ का प्रसिद्ध होम उत्सव धूमधाम से मनाया गया। गुरुवार रात्रि करीब 10 बजे माता के रांघड भंडार से माता की जलेब ने मशालों के साथ प्रस्थान किया।

विज्ञापन
Celebrated the home festival of Mata Ambika with burning torches, performed the divine traditions
माता अंबिका का होम उत्सव - फोटो : संवाद

विस्तार

चारों ओर जलती मशालों की रोशनी और इससे जगमगा उठा नाऊ गांव। मौका था माता अंबिका के वार्षिक होम उत्सव का। भगवती माता अंबिका नाऊ का प्रसिद्ध होम उत्सव धूमधाम से मनाया गया। गुरुवार रात्रि करीब 10 बजे माता के रांघड भंडार से माता की जलेब ने मशालों के साथ प्रस्थान किया। करीब 11:00 बजे नाऊवासियों ने हाथों में मशालें लेकर माता का स्वागत किया। इसके बाद रात करीब 12:00 बजे पनाऊ गांव के लोगों का जुलूस हाथों में मशालें लेकर माता के मंदिर पहुंचा। इस दौरान चारों ओर जलती मशालों से पूरा नाऊ क्षेत्र जगमगा उठा और एक अद्भुत नजारा देखने का मिला।

विज्ञापन


रात 12:00 बजे के बाद से माता के मंदिर में अग्नि प्रज्वलित की गई और देव परंपराओं का निर्वहन किया गया। नाऊ होम के दौरान देव आस्था की एक अलौकिक झलक देखने को मिली। शुक्रवार को सुबह माता का शृंगार सुबह 5:00 बजे किया गया। इसके बाद मंदिर में गुर के माध्यम से भक्तों के दुखों का निवारण किया गया। शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजे पनाऊ गांव में माता का प्रवेश हुआ। 16 सितंबर शनिवार को मेले में देवी-देवताओं का आगमन होगा। इस बार बंजार क्षेत्र के बालागाड़ की देवी माता त्रिपुरा सुंदरी नाऊ मेले में आएंगी। देवी-देवताओं के आगमन के बाद नाऊ मेले का विधिवत शुभारंभ होगा। 18 सितंबर को देवी-देवताओं की विदाई के साथ ही नाऊ मेले का समापन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed