फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CDSCO Drug Alert News: nine medicines from Himachal units fail quality test

सेहत से खिलवाड़: हिमाचल में बनी अल्सर, दर्द निवारक समेत नौ दवाओं के सैंपल फेल

Wed, 16 Nov 2022 06:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी(सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी(सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 16 Nov 2022 06:35 PM IST
सार

अक्तूबर में कुल 1280 दवाओं के सैंपल लिए गए थे, जिनमें 1230 पास हुए हैं और 50 के सैंपल फेल हुए हैं।

विज्ञापन
CDSCO Drug Alert News: nine medicines from Himachal units fail quality test
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अक्तूबर में हिमाचल प्रदेश में बनी नौ दवाओं समेत देशभर की 50 दवाइयों के सैंपल फेल हो गए। प्रदेश में बनीं जिन नौ दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं, उनमें अल्सर, दर्द निवारक, खांसी, उल्टी, बेहोशी, पशुओं में भूख बढ़ाने वाली और असामान्य पाचन की दवाई शामिल है। इनमें सात दवाइयां सोलन और दो सिरमौर जिले में बनी हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रक संगठन के अक्तूबर के ड्रग अलर्ट में ये दवाइयां मानकों पर सही नहीं पाई गई हैं। अक्तूबर में कुल 1280 दवाओं के सैंपल लिए गए थे, जिनमें 1230 पास हुए हैं और 50 के सैंपल फेल हुए हैं। औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी स्थित लाइफ विजन हेल्थ केयर कंपनी की दर्द निवारक दवा एयरमोल आर टैबलेट के सैंपल फेल हुए हैं।
विज्ञापन


बद्दी के भुड्ड में स्थित डीएम फार्मा कंपनी की अल्सर की दवा इसोलिप-40, बद्दी के गुरुमाजरा स्थित सेलूस फार्मा की पेट में एसिड की मात्रा कम करने वाली दवा केनटोप-40 टैबलेट्स, मानपुरा स्थित शिवा बायोजेनेटिक कंपनी की दर्द निवारक पामागिन पी के सैंपल फेल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांवटा साहिब स्थित जी लैबोटरीज के असामान्य पाचन के लिए दी जाने वाली दवा डायकोविन प्लस, नालागढ़ स्थित हेल्थ बायोटेक स्थित पशुओं में भूख बढ़ाने वाली दवा बीकाम एल, मखणू माजरा स्थित एंज लाइफ साइंस की उल्टी की दवा ओंडेस्ट्रॉन, बद्दी स्थित हेल्थ केयर लाइफ साइंस कंपनी की दवा बीआर कफ सिरप और कालाअंब स्थित बेहोश करने की वैक्सीन मिडाजोलाम के सैंपल फेल हुए हैं।


ड्रग कंट्रोलर नवनीत मरवाह ने सैंपल फेल होने की पुष्टि करते हुए बताया कि जिन दवा कंपनियों के सैंपल हुए हैं, उन्हें विभाग की ओर से नोटिस जारी कर दिया है। कंपनी संचालकों को बाजार से स्टॉक वापस मंगवाने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed