फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cbse results : 300 students got marks more than 90 percent

प्रदेश को फख्र है इन होनहारों पर

Thu, 29 May 2014 04:45 PM IST
Updated Thu, 29 May 2014 04:45 PM IST
विज्ञापन
cbse results : 300 students got marks more than 90 percent

सीबीएसई जमा दो के परीक्षा परिणाम में हिमाचल के मेधावियों ने लोहा मनवाया है। प्रदेश भर में करीब 300 छात्र और छात्राओं ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए हैं। मंडी जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह के छात्र रोहित शर्मा ने पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के स्कूलों में टॉप कर दबदबा कायम किया।

विज्ञापन


36 स्कूलों में रोहित ने टॉप किया है। इसके अलावा मंडी जिले के 21 छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह के तीन, डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल मंडी के आठ, केंद्रीय विद्यालय खलियार के चार, सेंट मैरी पब्लिक स्कूल सुंदरनगर के पांच और डीएवी सुंदरनगर के एक विद्यार्थी ने यह कामयाबी हासिल की।
विज्ञापन

राजधानी के स्कूलों से 95 छात्रों के 90% से अधिक अंक

cbse results : 300 students got marks more than 90 percent

चंबा जिले के नौ छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक लिए हैं। सिरमौर में 29 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। हमीरपुर जिले में 12 छात्र और छात्राओं ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए हैं।

बिलासपुर के 21 विद्यार्थी 90 फीसदी अंक लेकर उत्तीर्ण हुए हैं। रामपुर क्षेत्र से दस छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक लिए हैं। कुल्लू जिले से करीब छह बच्चों ने 90 फीसदी अंक हासिल किए।

इधर, सोलन जिले में करीब 50, ऊना से करीब 25, शिमला शहर के स्कूलों से करीब 95 छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक लिए हैं। कांगड़ा जिले से करीब 22 छात्र इस सूची में शामिल हैं।

डॉक्टर बनेगा तीन राज्यों का टॉपर

cbse results : 300 students got marks more than 90 percent

पंजाब, जेएंडके और हिमाचल के जवाहर नवोदय विद्यालयों के टॉपर रोहित शर्मा डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहते हैं। जेएनवी पंडोह के छात्र रोहित शर्मा धर्मपुर पंचायत के बनवार कलां के रहने वाले हैं।

इन्होंने साइंस संकाय में 96 फीसदी अंक हासिल किए हैं। रोहित के पिता शशि शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर में विज्ञान अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। माता माता गृहिणी हैं।

विज्ञापन

बॉयो, कैमिस्ट्री में 99% अंक

cbse results : 300 students got marks more than 90 percent

रोहित शर्मा ने आठवीं तक की पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर से पूरी की। इसके बाद उनका चयन नवोदय के लिए हुआ। रोहित शर्मा ने इसका श्रेय माता पिता, बहनों तथा चाचा पुनीत शर्मा के अलावा गुरुजनों को दिया।

स्कूल के प्रधानाचार्य आरआर ठाकुर का कहना है कि रोहित शर्मा ने जम्मू- कश्मीर, पंजाब और हिमाचल के 36 जवाहर नवोदय विद्यालयों में टॉप किया है।

रोहित ने बॉयोलॉजी तथा कैमिस्ट्री में 99 प्रतिशत अंक लिए हैं। उदयवीर ने 95.4 अंक तथा शुभम ने 94 प्रतिशत अंक लेकर इस स्कूल का नाम रोशन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed