{"_id":"574961794f1c1b9b376911b6","slug":"cbse-declared-10th-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई ने घोषित किया दसवीं का रिजल्ट, देखें यहां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई ने घोषित किया दसवीं का रिजल्ट, देखें यहां
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 28 May 2016 02:47 PM IST
विज्ञापन
सीबीएसई दसवीं का परीक्षा परिणाम
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने दसवीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी पीयूष कुमार शर्मा ने बताया कि मुख्यालय से सभी क्षेत्रीय केंद्रों का परिणाम एक साथ जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
इस बार परीक्षा परिणाम 96.21 फीसदी रहा है। बीते वर्ष 2015 में परिणाम 97.32फीसदी रहा था। इस बार 14,99,122 छात्र परीक्षा में बैठे थे। इनमें 8,92,685 लड़के और 6,06,437 लड़कियां हैं।
विज्ञापन
छात्रों की यह संख्या पिछले साल से मुकाबले 8.5 फीसदी ज्यादा है। परीक्षा परिणाम अमर उजाला की वेबसाइट www.results.amarujala.com पर देख सकते हैं।