CBSE 12th Result 2024: सीबीएसई जमा दो के परीक्षा परिणाम में छाए शिमला के होनहार
सोमवार को सीबीएसई के घोषित दसवीं और बारहवीं कक्षा के नतीजों में राजधानी शिमला के होनहारों ने शानदार प्रदर्शन किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी शिमला में सोमवार को सीबीएसई के घोषित दसवीं और बारहवीं कक्षा के नतीजों में शहर के होनहारों ने शानदार प्रदर्शन किया। बारहवीं के कला संकाय में ही डीएवी न्यू शिमला की छात्र देविका कैंथला ने सबसे अधिक 98.2 फीसदी अंक लेकर शहर के सीबीएसई स्कूलों में टॉप किया है। इसी स्कूल की आकर्षिता आलोक सूद ने विज्ञान संकाय में सर्वाधिक 98 फीसदी, सरस्वती पैराडाइज इंटर नेशनल स्कूल की वंशिका डोगरा ने कला संकाय में 98 फीसदी अंक के साथ परीक्षा पास की है। कला संकाय की ही आंचल ने 97.8 फीसदी अंकों के साथ परीक्षा पास की है।
सेंट थॉमस के ओजस हासिल किए 95.4 फीसदी अंक
सेंट थॉमस स्कूल में कला संकाय के ओजस शर्मा ने 95.4 फीसदी अंकों के साथ पहला, मानसी ठाकुर ने 93 फीसदी के साथ दूसरा और कामाक्षी शर्मा ने 92 फीसदी अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। विज्ञान संकाय में निरमाया ने 81.2, अरूक्षिता ने 75.4 और वंशिका ने 75 फीसदी अंक प्राप्त किए। वाणिज्य संकाय में दिशा और हर्ष ने 76.4 फीसदी, भूषण शर्मा ने 76, और अनमोल काल्टा ने 70.4 फीसदी अंक प्राप्त किए। प्रधानाचार्य विधुप्रिया चक्रवर्ती ने परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी।
केवी जतोग में वासू ने किया टॉप
केंद्रीय विद्यालय जतोग छावनी का जमा दो कक्षा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। इसमें विज्ञान संकाय में वासु शर्मा ने 89.6 फीसदी, अभय प्रजापति ने 89.4 और कनिष्का शर्मा ने 86.8 अंक प्राप्त किए हैं। वाणिज्य संकाय में कशिश ठाकुर ने 86.6 फीसदी, मुस्कान शर्मा ने 78.6 फीसदी और नागेंद्र शर्मा ने 78.4 फीसदी अंक हासिल किए। प्रधानाचार्य मोहित गुप्ता ने पास हुए सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
चैप्सली स्कूल में आशिमा अव्वल
चैप्सली स्कूल में जमा दो कक्षा के परीक्षा परिणाम में कला संकाय की आशिमा शर्मा ने 97.4 फीसदी अंक लेकर स्कूल में टॉप किया है।। वाणिज्य संकाय में दीपाली ने 94 फीसदी और विज्ञान संकाय की गरिमा शर्मा ने 92 फीसदी अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया। स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने कक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
कॉन्वेंट स्कूल ताराहॉल में सूर्यांशी रही प्रथम
लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल ताराहॉल में जमा दो कक्षा के परीक्षा परिणाम में कला संकाय की सूर्यांशी खाक्टा ने 97.4 फीसदी अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। स्नेहा कंवर ने 96.4, वाणिज्य संकाय की सौम्या बंसल और विज्ञान संकाय की अक्षयाश्री शर्मा ने 95.8 फीसदी अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा विज्ञान संकाय में पारिका राणा ने दूसरा, रक्षिता चौहान ने तीसरा, नॉन मेडिकल में जागृति ठाकुर ने दूसरा, राजनंदिनी राठौर ने तीसरा, वाणिज्य संकाय में ताविशी पुरी ने दूसरा, आशवी सूद ने तीसरा, कला संकाय में स्नेहा कंवर ने दूसरा और सायशा खन्ना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रधानाचार्या सिस्टर गोरैटी टिर्की ने बताया कि स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।
सेक्रेड हार्ट ढली स्कूल में ओजस प्रथम
सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल ढली के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड की बारहवीं की परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन किया। कला संकाय के ओजस विजयवर्गीय ने 97.6 फीसदी अंकों के साथ पहला, सृजन शर्मा ने 97.4 फीसदी के साथ दूसरा और नॉन-मेडिकल के शिवांश शर्मा ने 93 फीसदी के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा कला संकाय की आरुषि चौहान ने 92 फीसदी और भारती वर्मा ने 91.2 फीसदी अंकों के साथ परीक्षा पास की।
डीएवी स्कूल टुटू में हरिधम झामटा प्रथम
डीएवी महात्मा आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल टुटू में विज्ञान संकाय में हरिधम झामटा ने 91 फीसदी अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। साक्षी कौंडल ने 87 फीसदी, महक शर्मा ने 87 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। कला संकाय में स्मृति शर्मा ने 87 फीसदी, विनय शर्मा ने 86.4 और प्रियांशी शर्मा ने 82 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। प्रधानाचार्य जीवन ज्योति ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं।
लॉरेंट पब्लिक स्कूल भराड़ी के विद्यार्थी भी छाए
लॉरेट पब्लिक स्कूल भराड़ी में विज्ञान संकाय में अर्णव ने 93.4 फीसदी अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया। आरुष ने 93 और सुखप्रीत ने 92 फीसदी अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा वासवी ने 91, वत्सला ने 90 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। प्रधानाचार्य मीरा सिंह ने बताया कि 56 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
सरस्वती पैराडाइज में वंशिका प्रथम
सीबीएसई बारहवीं के घोषित परीक्षा परिणामों में सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल संजौली का परिणाम शत प्रतिशत रहा। इसमें कला संकाय में वंशिका डोगरा ने 98 फीसदी अंकों के साथ पहला, आंचल ने 97.8 के साथ दूसरा और आकृति ठाकुर ने 93.4 फीसदी अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। विज्ञान संकाय में आकाश भारद्वाज ने 96.2 फीसदी अंकों के साथ पहला, अंकुश भारद्वाज ने 95 फीसदी के साथ दूसरा और सीरत वर्मा ने 93.6 फीसदी अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय में ध्रुव वर्मा ने 92.4 फीसदी, भाविक शर्मा ने 89.8 और नकुल शांडिल ने 83.2 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। प्रधानाचार्य मनदीप राणा ने परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
केवी जतोग जाखू में रिशद ने किया टॉप
सीबीएसई बारहवीं के परीक्षा परिणामों में विज्ञान संकाय के रिशिद कुमार ने 94 फीसदी अंकों के साथ पहला, अदिति चौहान ने 92.4 के साथ दूसरा और प्रीति गुप्ता ने 87.6 फीसदी अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। कला संकाय में महक लेब्रान ने 96.6 फीसदी, स्नेहा वर्मा ने 94 फीसदी और पलक रोंटा ने 93.2 फीसदी, वाणिज्य संकाय में गौरव ने 84 फीसदी, श्वेता ने 83.4 फीसदी और सृष्टि ने 81.4 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। प्रधानाचार्य वीरचंद ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।