फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cbi reached dandi forest for investigation in gudiya rape case

कोटखाई केसः सीबीआई अफसर बोले- कितना भी समय लगे, गुड़िया के हत्यारों को पकड़कर रहेंगे

Sun, 08 Oct 2017 01:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दांदी जंगल (शिमला)
ब्यूरो/अमर उजाला, दांदी जंगल (शिमला) Updated Sun, 08 Oct 2017 01:12 PM IST
विज्ञापन
cbi reached dandi forest for investigation in gudiya rape case

सीबीआई के अफसरों ने गुड़िया के परिजनों को आश्वस्त किया है कि वे धैर्य रखें और चिंता न करें। पांच दिन लगें या एक साल। वे गुड़िया के हत्यारों को हर साल में पकड़ेंगे और सलाखों के पीछे डालेंगे। 

विज्ञापन


सीबीआई अधिकारियों ने ये बात दांदी जंगल के रास्ते गुड़िया के घर जाकर उसके परिजनों से कही। इसी बीच सीबीआई टीम ने गुड़िया के परिजनों से लंबी पूछताछ भी की। इस पूछताछ में बलसन क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में पढ़ रहे गुड़िया की पुरानी पाठशाला के सहपाठियों से भी पूछताछ की। 
विज्ञापन


उनसे बार-बार पूछा गया कि क्या वे कुछ बताना भूल तो नहीं रहे हैं। बानकुफर वन विश्राम गृह में अपना नया बेस कैंप बना चुकी सीबीआई की जांच टीम ने शनिवार को करीब 10 बजे दांदी जंगल के बीच से जाने वाली सड़क से ही गुड़िया के घर का रुख किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जंगल के बीचोंबीच से गुड़िया के पैदल घर तक पहुंचने का रास्ता भी यही सड़क रही है। सीबीआई टीम करीब 11 बजे गुड़िया के घर पहुंची। इस बार टीम में नई दिल्ली से आए कुछ नए तेज-तर्रार अधिकारी हैं। इनमें एक महिला अधिकारी भी है। 

गुड़िया के एक परिजन ने माना कि उन्हें सीबीआई अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि मुजरिम इस जांच एजेंसी की पकड़ से दूर नहीं हैं। बस, उनके खिलाफ सबूतों को ही पुष्ट किया जा रहा है।

सीबीआई ने  बस चालक और परिचालक को भी बुलाया

cbi reached dandi forest for investigation in gudiya rape case

सीबीआई ने हलाइला जाने वाली बस के चालक और परिचालक को भी पूछताछ के लिए बानकुफर बुलाया। इनसे इस क्षेत्र में बस या गाड़ी से आने-जाने वालों की खबर ली जा रही है। इसके अलावा सीबीआई उन सभी लोगों से भी पूछताछ कर रही है, जिनके मोबाइल फोन चार और पांच जुलाई को दांदी जंगल के आसपास सक्रिय रहे। चार जुलाई को गुड़िया स्कूल से जंगल के रास्ते अपने घर के लिए निकली। छह जुलाई को दुराचार के बाद उसकी लाश दांदी जंगल में दो सड़कों के बीच निर्वस्त्र हालत में फेंकी गई। सीबीआई टीम इस मामले में सरगर्मी से छानबीन कर रही है।

हिमरी क्षेत्र के कुछ लोग भी शक के घेरे में 

cbi reached dandi forest for investigation in gudiya rape case

हिमरी क्षेत्र के कुछ लोग इस क्षेत्र में चार जुलाई को अपनी गाड़ियां लेकर गए। वे क्यों इधर आए। सूत्रों ने बताया कि ये भी सीबीआई की जांच का विषय है। सीबीआई इन लोगों से पूछताछ करेगी।

सीबीआई ने मोबाइल टॉवर से जो डंप डाटा लिया, उसमें हिमरी क्षेत्र के कुछ लोगों के इस क्षेत्र में होने का सुराग मिला है। हालांकि, ये भी माना जा रहा है कि वे टूर्नामेंट के सिलसिले से ही इधर हों।

डंप डाटा में और भी कई ऐसे मोबाइल नंबरधारकों की सीबीआई खोज कर रही है, जो इस क्षेत्र में रहे हैं। इनमें से कुछ मोबाइल नंबर अचानक चलने बंद हो गए। सीबीआई को ऐसे मोबाइल नंबरधारकों पर भी संदेह है। इन्हें पूछताछ को बुलाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed