फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cbi raid cm virbhadra singh disproportionate assets case

सीबीआई ने नपवाई वीरभद्र के सेब बगीचे की जमीन

Fri, 11 Mar 2016 10:48 PM IST
Updated Fri, 11 Mar 2016 10:48 PM IST
सार

  • पैदावार जानने के लिए टीम के साथ रहे जम्मू, हिमाचल के बागवानी विशेषज्ञ  
  • डमराली बगीचे की नपाई कर फलदार पेड़ों की गिनती तक कराई
  • स्थानीय अधिकारियों और पुलिस को भनक तक नहीं लग पाई

विज्ञापन
cbi raid cm virbhadra singh disproportionate assets case
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आय से अधिक संपत्ति मामले में शुक्रवार को दिल्ली से आई सीबीआई टीम ने नायब तहसीलदार और पटवारी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के डमराली स्थित सेब बगीचे की पैमाइश कराई। बगीचे की नपाई कर फलदार पेड़ों की गिनती भी की गई है। 

विज्ञापन


जम्मू, सोलन से डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय और हिमाचल बागवानी विभाग के विशेषज्ञों को भी सीबीआई टीम ने मौके पर बुलाया था ताकि पता लग सके कि इस बगीचे में वाकई उतना सेब पैदा होता है, जितना दर्शाया गया है या नहीं। सीबीआई ने इस पूरी कार्रवाई को हर तरह से गोपनीय रखा था। स्थानीय प्रशासन और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगने दी गई।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि सीबीआई बगीचे की नपाई और पेड़ों की गिनती करके यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस बगीचे से करोड़ों में आय हो सकती है। सूत्र बताते हैं कि सीबीआई वीरभद्र के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाने में लगी है। ताकि मामले को ठोस प्रमाण के साथ कोर्ट में रखा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

चर्चित रहा है सीएम का डमराली सेब बगीचा

cbi raid cm virbhadra singh disproportionate assets case
सीबीआई - फोटो : Demo Pic

मुख्यमंत्री का डमराली सेब बगीचा चर्चित रहा है। यही वह बगीचा है, जिसमें सेब की जबरदस्त पैदावार करके आय को दर्शाया गया है। इसी बगीचे से देश की मंडियों में जिन ट्रकों में सेब लोड करके भेजा गया था, जांच के बाद उनके नंबर स्कूटर के पाए गए थे। सीबीआई अब जांच केर रही है कि क्या डमराली के बगीचे से इतनी रकम जुटाई जा सकती है या फिर इस आय का स्रोत कुछ और था? 

सीएम के 13 ठिकानों पर एक साथ पड़े थे छापे- 26 सितंबर 2015 को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से संबंधित 13 ठिकानों पर सीबीआई के एक साथ छापे पड़े थे। इनमें उनके शिमला स्थित निवास हाली लॉज, रामपुर स्थित पुश्तैनी महल के अलावा सोलन के परवाणू और नई दिल्ली के कुछ ठिकाने शामिल थे। इस छापामारी के दिन सीएम वीरभद्र सिंह की बेटी की शादी भी चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed