फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CBI questioned three including Hitesh Gandhi, Rajta in jail in scholarship scam

छात्रवृत्ति घोटाले में सीबीआई ने हितेश गांधी, राज्टा समेत तीन से जेल में की पूछताछ

Fri, 17 Jul 2020 12:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 17 Jul 2020 12:15 PM IST
विज्ञापन
CBI questioned three including Hitesh Gandhi, Rajta in jail in scholarship scam
सांकेतिक तस्वीर

250 करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले में सीबीआई ने कैथू जेल में बंद तीन आरोपियों से घंटों पूछताछ की है। इसमें केसी ग्रुप के वाइस चेयरमैन हितेश गांधी, शिक्षा विभाग के अधीक्षक अरविंद राज्टा और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया नवांशहर के कैशियर एसपी सिंह शामिल हैं। सीबीआई के सूत्रों के मुताबिक डीएसपी की अगुवाई में टीम ने जेल में जाकर तीनों से करीब चार घंटे तक सवाल जवाब किए। इस बार सीबीआई केसी ग्रुप ऑफ नवांशहर में हुए करीब 11 करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले में इनकी भूमिका को लेकर जांच कर रही है।

विज्ञापन

 
अभी तक की जांच में पता चला है कि इस संस्थान में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर चार सालों में करोड़ों की छात्रवृत्ति को हड़पा गया है। इस मामले में भी इन तीनों की भूमिका सामने आ रही है। हालांकि सीबीआई के रडार में कई अन्य लोग भी हैं। इस दौरान केंद्रीय जांच एजेंसी ने तीनों आरोपियों से पहले संयुक्त और बाद में अलग-अलग पूछताछ की। मामले में कुछ दिन पहले वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को भी सीबीआई तलब कर चुकी है। 
विज्ञापन


सूबे में ढाई सौ करोड़ के फर्जी घोटाले में सीबीआई मुख्य आरोपी राज्टा, हितेश गांधी और एसपी सिंह को करीब सात माह पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। सीबीआई शिक्षा विभाग के अधिकारियों समेत 12 के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दायर कर चुकी है। जांच में पता चला है कि वह किस तरह से छात्रवृत्ति जारी करने के नाम पर संस्थान के प्रबंधकों को शिमला के होटलों में बुलाता था और छात्रवृत्ति जारी करने के नाम पर तय पैसा लिया जाता था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed