फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CBI Probe: Fraud in national hydroelectric power corporation in Kullu Purchasing without tender

एनएचपीसी में एक और धांधली, बिना निविदा खरीद लिया लाखों का सामान

Sat, 24 Apr 2021 11:36 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 24 Apr 2021 11:36 AM IST
विज्ञापन
CBI Probe: Fraud in national hydroelectric power corporation in Kullu Purchasing without tender
जांच-सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

सीमेंट और स्टेटर बार घपले के बाद एनएचपीसी में एक और धांधली का खुलासा हुआ है। घपले की जांच के लिए पहुंची सीबीआई की टीम ने तीन दिन तक कुल्लू में डेरा डाले रखा। टीम ने एनएचपीसी के स्टोर और कार्यालय से रिकॉर्ड को अपने कब्जे में ले लिया है। इसके अलावा केंद्रीय जांच एजेंसी गड़सा घाटी के चार सरकारी स्कूलों से जानकारी एकत्रित कर शुक्रवार सुबह लौट गई है। 

विज्ञापन


सीमेंट और स्टेटर बार के भ्रष्टाचार के बाद अब कंपनी पर लोकल परचेज कमेटी (एलपीसी) के बजाए एक ही व्यक्ति से कॉरपोरेट की सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) के अंतर्गत लाखों की खरीद के आरोप हैं। हालांकि कायदे से दो लाख से अधिक सामान की खरीद के लिए लोकल परचेज कमेटी (एलपीसी) का गठन होता है। इसमें तीन लोग शामिल होते हैं। जबकि दो लाख से कम का सामान खरीदने के लिए इस कमेटी की जरूरत नहीं रहती है। ऐसे में नियमों को ताक पर रखते हुए कंपनी के अधिकारियों ने सामान की खरीद की है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पिछले पांच साल में एनएचपीसी ने कॉरपोरेट की सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) में जिस भी सामान की खरीद की है। वह चंडीगढ़ की दो ही दुकानों से हुई है। जबकि सामान खरीद के लिए निविदाएं भी नहीं मांगी थी। ऐसे में शिकायत मिलने पर सीबीआई ने एनएचपीसी पर शिकंजा कस दिया है। इधर, शिक्षा उपनिदेशक कुल्लू सुरजीत राव ने कहा कि सीबीआई ने चार स्कूलों को दिए फर्नीचर, कंप्यूटर और अन्य सामान की जानकारी ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed