फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cbi court seeks invetgation record in cm virbhadra singh da case.

सीबीआई अदालत में वीरभद्र के खिलाफ जांच का रिकॉर्ड तलब

Tue, 24 Nov 2015 11:02 PM IST
Updated Tue, 24 Nov 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
cbi court seeks invetgation record in cm virbhadra singh da case.

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ सीबीआई की प्रारंभिक जांच का रिकॉर्ड सीबीआई अदालत ने तलब किया है। अदालत ने यह निर्देश वीरभद्र सिंह के आवेदन पर सुनवाई करते हुए दिया है। इस आवेदन पर फैसला सुनाने के लिये 2 दिसंबर की तारीख तय की है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आवेदन दायर कर सीबीआई पर उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में दर्ज एफआईआर की पूरी कॉपी कोर्ट में जमा न करवाने का आरोप लगाया है। उन्होंने एफआईआर की पूरी कॉपी जमा करवाने का निर्देश देने की मांग की थी।
विज्ञापन


पटियाला हाउस स्थित विशेष सीबीआई जज विनोद कुमार के समक्ष इस मामले में सीबीआई के जवाब पर मामूली बहस हुई। वीरभद्र सिंह के वकील ने कहा कि एजेंसी ने उन्हें एफआईआर की पूरी कॉपी नहीं दी है। यह एफआईआर व प्रारंभिक जांच के बीच काफी विलंब है। यह एफआईआर किस आधार पर दर्ज की गई यह जानने के प्रारंभिक जांच का रिकॉर्ड मंगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6.1 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति का है मामला

cbi court seeks invetgation record in cm virbhadra singh da case.

अदालत ने पीड़ित पक्ष की दलीलें सुनने के बाद सीबीआई को प्रारंभिक जांच रिपोर्ट 2 दिसंबर से पहले पेश करने का निर्देश दिया है ताकि उसका अध्ययन किया जा सके। मुख्यमंत्री व उनके परिजनों के खिलाफ जांच एजेंसी ने प्रारंभिक जांच पंजीकृत की थी जिसे बाद में रेगुलर केस में तब्दील कर दिया गया। एजेंसी का आरोप है कि 6.1 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति अर्जित की है। यह संपत्ति 2009-11 की अवधि में उनकी घोषित आय से अधिक है।

इस अवधि में वीरभद्र यूपीए सरकार में इस्पात मंत्री थे। सीबीआई ने वीरभद्र सिंह, उनकी पत्नी प्रतिभा, एलआईसी एजेंट आनंद चौहान व चुन्नी लाल चौहान के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत नामजद एफआईआर की है। एजेंसी का दावा है कि केंद्रीय मंत्री रहते हुए वीरभद्र ने अपने व अपने परिवार के लोगों के नाम पर चौहान के जरिये एलआईसी पॉलिसी में 6.1 करोड़ रुपये निवेश किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed