फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Cauliflower samples failed in Hamirpur cancer causing elements found

Cauliflower: अगर आप भी खाते हैं फूलगोभी तो हो जाइए सावधान, मिले कैंसर पैदा करने वाले तत्व

Tue, 21 May 2024 02:40 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 21 May 2024 02:40 PM IST
सार

हमीरपुर में पहली बार फूलगोभी का सैंपल फेल हुआ है। सैंपल में कैंसर कारक तत्व पाए गए हैं।

विज्ञापन
Cauliflower samples failed in Hamirpur cancer causing elements found
फूलगोभी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में पहली बार फूलगोभी का सैंपल फेल हुआ है। सैंपल में कैंसर कारक तत्व पाए गए हैं। जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने जनवरी में गोभी का सैंपल जांच के लिए कंडाघाट लैब भेजा था। इसकी रिपोर्ट सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग को मिली।

विज्ञापन


मिले हानिकारक कीटनाशक
रिपोर्ट में फूलगोभी के सैंपल को असुरिक्षत श्रेणी में पाया गया। इसमें हानिकारक कीटनाशक मिले हैं। सबसे अहम बात है कि इसमें साइपरमेथ्रिन कीटनाशक की मात्रा अधिक है। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण के अनुसार साइपरमेथ्रिन की मात्रा महज 10 पीपीबी प्रति मिलियन होनी चाहिए, लेकिन इसमें यह 15.86 पीपीबी प्रति मिलियन पाई गई है। इससे कैंसर का अधिक खतरा रहता है।
विज्ञापन


सर्दियों में फूलगोभी की मांग रहती है ज्यादा
ऐसे में अब खाद्य सुरक्षा विभाग ने कच्ची सब्जियों के सैंपल लेने की प्रक्रिया तेज कर दी है। कच्ची सब्जी का सैंपल फेल होना चिंतनीय है। सर्दियों के सीजन में फूलगोभी की मांग अधिक रहती है। वहीं, खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त अनिल शर्मा और जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी मधुबाला ने फूलगोभी और मांस का सैंपल फेल होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांस का सैंपल भी फेल
जिला हमीरपुर से मांस का सैंपल भी लिया गया था, वह भी फेल हो गया है। इस सैंपल में नमी अधिक पाई गई है। ऐसे में अब खाद्य सुरक्षा विभाग ने इन मांस विक्रेताओं पर भी कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed