फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Cashless facility for payment of fare in hrtc buses will start from Shimla local depot.

HRTC: एचआरटीसी बसों में इस दिन से मिलनी शुरू होगी कैश लैस किराया भुगतान की सुविधा, शिमला से होगी शुरुआत

Wed, 06 Mar 2024 08:05 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 06 Mar 2024 08:05 PM IST
सार

राजधानी से ई-टिकटिंग मशीनों की परियोजना लांच होगी। पहले चरण में शिमला शहर की कुछ बसों में टिकटिंग मशीनें दी जाएंगी। इसके बाद शिमला शहर की सभी बसों में यह सुविधा मिलेगी। 

विज्ञापन
Cashless facility for payment of fare in hrtc buses will start from Shimla local depot.
हिमाचल पथ परिवहन निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में गुरुवार से यात्रियों को कैश लैस किराये का भुगतान करने की सुविधा मिलेगी। यात्री अब निगम की बसों में नगद के अलावा क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, यूपीआई और क्यूआर कोड स्कैन से किराये का भुगतान कर सकते हैं। राजधानी से ई-टिकटिंग मशीनों की परियोजना लांच होगी। पहले चरण में शिमला शहर की कुछ बसों में टिकटिंग मशीनें दी जाएंगी। इसके बाद शिमला शहर की सभी बसों में यह सुविधा मिलेगी। इसके बाद निगम प्रदेश के अन्य डिपुओं में यह योजना लागू करेगा। हिमाचल पथ परिवहन कार्यालय में बुधवार को एचआरटीसी और भारतीय स्टेट बैंक के बीच करार हुआ। पहले चरण में क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, यूपीआई से भुगतान होगा। इसके बाद एनसीएमसी कार्ड से भी एचआरटीसी बसों में किराये के भुगतान की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन


एचआरटीसी प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने कहा कि निगम की बसों में गुरुवार से कैशलैस भुगतान की सुविधा मिलेगी। एचआरटीसी और एसबीआई के बीच बुधवार को करार हुआ है। इससे लोग क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, यूपीआई और क्यूआर कोड़ से किराया दे सकेंगे। एसबीआई के पेमेंट गेटवे से यह सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। इसके बाद एनसीएमसी कार्ड की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। राजधानी से इस परियोजना को लांच किया जाएगा। पहले चरण में शहरी परिवेश में सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अगले तीन महीने निगम के लिए काफी अहमियत रखते हैं। इन तीन महीनों में निगम का लक्ष्य अधिकतम डिपूओं में कैशलैस भुगतान की सुविधा शुरू करना रहेगा।
विज्ञापन


एसबीआई के उत्तरी क्षेत्र चंडीगढ़ के मुख्य महाप्रबंधक विनोद जस्वाल ने कहा कि स्टेट बैंक देशभर में किए जा रहे प्रोजेक्ट के लिए प्रतिबध है। एचआरटीसी को चार हजार पांच सौ मशीनें दी गई हैं। इनमें क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, यूपीआई से पेमेंट की जा सकेगी। पेमेंट गेटवे से यह सुविधा प्रदान की है। एचआरटीसी और स्टेट बैंक मिलकर हिमाचल की जनता के लिए काम करेंगे। इस मौके पर एचआरटीसी महाप्रबंधक पवन महाजन, उपमहाप्रबंधक चंडीगढ़ प्रभात कुमार, उपमहाप्रबंधक हिमाचल देवेंद्र संधू, विवेक राहत, लाल सिंह चौहान, विशाल चंदेल, रुद्रदेव शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed