{"_id":"65f07c1e21a46684cf00d980","slug":"car-fell-into-ditch-in-theog-s-balsan-three-people-died-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: ठियोग के बलसन में कार खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: ठियोग के बलसन में कार खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत
Tue, 12 Mar 2024 09:33 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग(रामपुर बुशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग(रामपुर बुशहर)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 12 Mar 2024 09:33 PM IST
सार
ठियोग पुलिस थाना के अंतर्गत मंगलवार को बलसन क्षेत्र में एक कार खाई में गिरने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में ठियोग पुलिस थाना के अंतर्गत मंगलवार को बलसन क्षेत्र में एक कार खाई में गिरने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों मृतक उत्तराखंड के बताए जा रहे हैं, लेकिन अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ठियोग थाने के डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि बलसन क्षेत्र में धनाट के बंध ढांक के पास मंगलवार अपराह्न 4 बजे एक स्विफ्ट कार (यूके 07 जेड-9695) सड़क से नीचे करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
लोगों से मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से कार सवार तीनों लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से निकाला, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। डीएसपी सिद्धार्थ ने बताया कि मृतक उत्तराखंड के रहने वाले हैं, लेकिन अभी इनकी पहचान की जा रही है।
विज्ञापन