फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Car fell into deep trench at anni, two killed, three injured

कार गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन घायल

Sat, 08 Aug 2020 10:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, आनी (कुल्लू)
अमर उजाला नेटवर्क, आनी (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 08 Aug 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Car fell into deep trench at anni, two killed, three injured
आनी में कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के कुल्लू जिले के उपमंडल आनी के तहत राणाबाग से एक किलोमीटर पीछे शनिवार को दोपहर करीब एक बजे कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है, जबकि दो का आनी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कार आनी से देऊरी की तरफ जा रही थी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आनी के राणाबाग में एक कार संख्या एचपी 35-4723 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार पांच लोगों में से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते हुए दम तोड़ दिया। हादसे में तीन लोग गंभीर घायल हो गए हैं। इनमें एक गंभीर घायल को रामपुर के खनेरी अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान गोविंद सिंह (40), निवासी फनौटी और जोरावर सिंह (40), निवासी डुहाड़ के रूप में हुई है। घायलों में रंजीत (35), राजू ठाकुर (28) और तेजा सिंह शामिल हैं। हादसे की सूचना के बाद आनी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल व्यक्तियों को रेस्क्यू कर आनी अस्पताल पहुंचाया। एसडीएम चेत सिंह ने बताया कि प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार, जबकि दो गंभीर घायलों को 5-5 हजार और एक आंशिक रूप से घायल को तीन हजार रुपये फौरी राहत दे दी गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम आनी अस्पताल में किया जा रहा है। थाना प्रभारी आनी बीएल मेहता ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि कार हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए आनी और शिमला रेफर किया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed