{"_id":"6120bba28160a41e5c318521","slug":"car-accident-in-una-himachal-pradesh-five-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना: 200 फीट गहरी खाई में लुढ़की कार, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: 200 फीट गहरी खाई में लुढ़की कार, पांच घायल
Sat, 21 Aug 2021 05:50 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, भरवाईं(ऊना)
अमर उजाला नेटवर्क, भरवाईं(ऊना)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 21 Aug 2021 05:50 PM IST
सार
एसएचओ आशीष ने बताया कि कार हादसे में घायल हुए लोग कच्चा टोबा होशियारपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
खाई में गिरी कार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के भरवाईं-मुबारिकपुर सड़क पर किन्नू के समीप शनिवार दोपहर 12 बजे एक कार अनियंत्रित होकर 200 फुट खाई में लुढ़क गई। हादसे में कार में सवार पांच लोग घायल हो गए हैं। इनमें चार पुरुष और एक युवती शामिल है। जिन्हें 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल अंब रेफर किया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
कार में सवार सभी एक ही परिवार के हैं और होशियापुर के रहने वाले हैं। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे किन्नू के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे का पता चलते ही साथ बने ढाबा मालिक सोनू ठाकुर ने अपने साथियों को बुलाकर घायलों को गहरी खाई से उठाकर सड़क पर ले आए। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर होमगार्ड की टीम फायर इंचार्ज पीसी शंकर दास, एसएल देवेंद्र जीत, पीसी मलकीत सिंह ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
विज्ञापन
एक महीने के अंतराल में यह दूसरा हादसा है। हादसे वाली जगह पर दो बार गाड़ियां खाई में गिर चुकी हैं, लेकिन यहां पर विभाग की तरफ से अभी तक सुरक्षा के लिहाज से पैरापिट नहीं लगाए हैं। घायलों की पहचान राजन, कर्ण, इंद्र, दीपक, शमा निवासी कच्चा टोबा होशियापुर के रूप में हुई है। इस संबंध में एएसआई रशपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, नायब तहसीलदार रोहित जालटा ने घटना वाली जगह पर पहुंचकर हादसे का मुआयना किया।
विज्ञापन