फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल प्रदेश: नहर में समाई कार, तीन की मौत, एक लापता

Fri, 15 Mar 2019 02:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 15 Mar 2019 02:19 PM IST
विज्ञापन
car accident in sirmour himachal pradesh 4 people missing

हिमाचल-उत्तराखंड की सीमा पर कुल्हाल के समीप एक कार शक्ति नहर में समा गई। कार में 6 लोग सवार थे, जिनमें से चार लोग नहर में डूब गए हैं। इनमें से तीन के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक की तलाश की जा रही है। जबकि कार में सवार दो युवक किसी तरह तैर कर नहर के बाहर निकल आए हैं। बताया जा रहा है कि एक ट्रक को पास देते वक्त कार अनियंत्रित होकर गहरी नहर में समा गई।

car accident in sirmour himachal pradesh 4 people missing

उत्तराखंड पुलिस और एनडीआरएफ के गोताखोरों की संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जानकारी के अनुसार हिमाचल-उत्तराखंड की सीमा पर वीरवार रात करीब 2 बजे यह सड़क हादसा हुआ। चंडीगढ़ से परिवार टाटा टियागो कार से रात को वापस उत्तराखंड लौट रहा था।

car accident in sirmour himachal pradesh 4 people missing

कार में 6 लोग सवार थे। कार सवार संजय और गणेश का कहना है कि एक ट्रक को पास देते समय मटक माजरी के समीप कार अनियंत्रित होकर शक्ति नहर में जा गिरी। हादसे में कार में आगे बैठे कोटद्वार निवासी संजय कुमार और गणेश चंद्र निवासी पौड़ी गढ़वाल किसी तरह तैर कर नहर से बाहर निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन
car accident in sirmour himachal pradesh 4 people missing
- फोटो : अमर उजाला

आसपास के लोग रात को ही मौके पर एकत्र हो गए और दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। कार में सवार उत्तराखंड जिला पौड़ी गढ़वाल के ग्राम उदयरामपुर निवासी  दर्शनी देवी (65), मतिदास (72) और विमलेश(23) की डूबने से मौत हो गई है। शुक्रवार को घंटों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद तीनों शव बरामद हुए हैं, जबकि, गुड्डू (35) अब तक भी नहर में लापता है।

विज्ञापन
car accident in sirmour himachal pradesh 4 people missing

उधर, उत्तराखंड की कुल्हाल पुलिस चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है। एसआई ने कहा कि नहर में गिरी कार में 6 लोग सवार थे। इनमें से दो संजय और गणेश को सुरक्षित नगर से बाहर निकाल लिया गया है। हादसे में 4 लोग नहर में डूब गए। इनमें से तीन के शव बरामद हो गए हैं, जबकि चौथे की तलाश जारी है। कार को भी बाहर निकाल लिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed