फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   car accident at mandi, two died.

गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत, एक घायल

Wed, 20 Apr 2016 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जोगिंद्रनगर(मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, जोगिंद्रनगर(मंडी) Updated Wed, 20 Apr 2016 10:44 AM IST
विज्ञापन
car accident at mandi, two died.
बसाहीधार के पास कार अनियंत्रित होकर करीब आठ सौ फीट गहरी खाई में जा गरी। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के मंडी में जोगिंद्रनगर-सरकाघाट मार्ग पर बसाहीधार के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इसमें चालक समेत एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे टांडा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

विज्ञापन


दुर्घटना मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई। जानकारी के अनुसार मंगलवार को बनौण द्रुब्बल निवासी ओम चंद शर्मा का परिवार कार (सीएच01एडी-9901) में चंडीगढ़ से घर आ रहा था। बसाहीधार के पास कार अनियंत्रित होकर करीब आठ सौ फीट गहरी खाई में जा गरी। हादसे के समय कार में तीन लोग सवार थे। हादसे में कार के कई पलटे खाने से परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


कार गिरने की आवाज सुनकर आसपास गांव के लोग बचाव के लिए मौके पर पहुंच गए थे। लोगों ने जोगिंद्रनगर पुलिस व 108 एंबुलेंस सेवा को सूचित किया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जिनकी पहचान अंकित शर्मा पुत्र ओम चंद शर्मा निवासी बनौण गांव तथा कार चालक उमेश निवासी विकास नगर चंडीगढ़ के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में बनौण गांव निवासी ओम चंद गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जोगिंद्रनगर अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद ओम चंद को टांडा रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि घायल ओम चंद की पत्नी और बेटी नेरी गांव के पास ही कार से उतर गए थे। हादसे में ओम चंद के बेटे अंकित की मौत हो गई।


पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि बस्सी चौकी हादसे के कारणों की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि कार में सवार दो लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को टांडा रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसा तेज रफ्तार से वाहन चलाना माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed