फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   car accident at manali-rohtang road, two tourist died.

मनाली के पास खाई में गिरी कार, दिल्ली के दो सैलानियों की मौत

Thu, 14 Apr 2016 08:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू) Updated Thu, 14 Apr 2016 08:20 AM IST
विज्ञापन
 car accident at manali-rohtang road, two tourist died.
करीब पौने दो बजे तुंगु मोड़ पर कार अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में मनाली-रोहतांग मार्ग पर कोठी के समीप तुंगु मोड़ पर बुधवार दोपहर एक कार खाई में जा गिरी। हादसे में दो पर्यटक युवकों की मौत हो गई। वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए मनाली अस्पताल में दाखिल किया गया।

विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को कुल्लू क्षेत्रीय अस्पताल रेफर किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव में कार्य में जुट गई। मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर को मनाली-रोहतांग मार्ग पर गुलाबा से मनाली की तरफ पर्यटकों की कार आ रही थी।
विज्ञापन


इसी बीच करीब पौने दो बजे तुंगु मोड़ पर कार अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी। सूचना मिलने पर पुलिस व 108 एंबुलेंस मौके पहुंची। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से मनाली अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्‍ली के सैलानियों की मौत, दो घायल

 car accident at manali-rohtang road, two tourist died.
चारों युवक घूमने के लिए मंगलवार को मनाली पहुंचे थे।

हादसे में नौशाद (चालक) पुत्र नवाब (30 वर्ष) निवासी जाफराबाद दिल्ली और मोहम्मद अहमद पुत्र सफद हुसैन (32 वर्ष) निवासी न्यू सीलमपूर की मौत हो गई। वहीं बाबर पुत्र नजीम (35 वर्ष) निवासी न्यू सीलमपूर दिल्ली और दानिश पुत्र नुरे इलाही (27) वर्ष निवासी जाफराबाद गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार चल रहा है। चारों युवक घूमने के लिए मंगलवार को मनाली पहुंचे थे। घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम मनाली ज्योति राणा ने मृतकों के परिजनों को 15-15 हजार फौरी राहत प्रदान की।

वहीं, घायलों को पांच-पांच हजार रुपये दिए। इधर, पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, डीएसपी पुनीत रघु ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed