{"_id":"a409554dc7fe0ea6d0869e8bd9dc384b","slug":"car-accident-at-chail-3-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: कार हादसे में तीन लोगों की मौत, दो गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: कार हादसे में तीन लोगों की मौत, दो गंभीर घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, चायल/कंडाघाट (सोलन)
Updated Tue, 23 Feb 2016 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के चायल के पास हुए एक दर्दनाक कार हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। चायल-कंडाघाट मार्ग पर ग्राम पंचायत स्कोडी के भड़ेच गांव के पास एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे एक घर के आंगन में पलट गई। इस हादसे में कार सवार दंपति और चालक समेत तीन की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जबकि, कार में सवार एक अन्य दंपति को गंभीर चोटें पहुंची हैं। जिन्हें सोलन अस्पताल रेफर किया गया है। कार में कुल पांच लोग सवार थे। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक घटना सोमवार सुबह करीब पांच बजे की है।
विज्ञापन
कार (एचपी 52ए 8829) में सवार सभी हरिद्वार में गंगा स्नान करके वापस कोटी अपने घर चायल के रास्ते से होकर जा रहे थे। अंदेशा है कि रात भर सफर करने के बाद सुबह चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई। कार अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे लुढ़क गई और सड़क के ठीक नीचे घर के आंगन में जाकर रुकी।
विज्ञापन
पुलिस ने मरने वालों की पहचान कार चालक रमेश कुमार (28), दंपति तोता राम (47) और शीला देवी (39) के रूप में की है। मृतक क्यार कोटी गांव जिला शिमला के रहने वाले हैं। जबकि मनसा राम (65 )और सीता देवी (60 ) पराड़ी जिला शिमला को गंभीर चोटें आई हैं। सभी रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।
उधर, कंडाघाट के एसएचओ कमल दत्त ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे का कारण कार चालक को नींद का आना हो सकता है। सभी सगे संबंधी हरिद्वार से स्नान करके वापस घर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। सोलन अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
चायल में एंबुलेंस खराब- हादसे के चश्मदीद सुनील डोगरा ने बताया कि सुबह उन्हें किसी चीज के गिरने की आवाज सुनाई दी। घर से बाहर आने पर देखा कि उनके आंगन में एक आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। चायल में 108 एंबुलेंस सेवा को फोन किया गया तो सूचना मिली की वहां एंबुलेंस खराब पड़ी है। उसके बाद 25 किमी दूर कंडाघाट अस्पताल से एंबुलेंस मंगवाई गई।